
पिता ने बेटी को बर्थडे पर दी गंदे पानी की बोतल! क्यों बताया उसे बहुत खास?
AajTak
एक महिला को उसके पिता ने जब बर्थडे पर एक तोहफा दिया तो वह हैरान रह गई. ये तोहफा इतना अजीब था कि कोई सोच भी नहीं सकता कि इसका करना क्या है. दरअसल, ये एक गंदे पानी से भरी बोतल थी.
छोटे बच्चे हों या कोई बड़ा इंसान, जन्मदिन पर तोहफा मिलने से खुशी तो सबको होती है. वहीं जब कोई सोच समझकर हमारे पसंद की चीज हमारे लिए ले आए तो ये खुशी दोगुनी हो जाती है. लोग अपने बच्चों के लिए भी सबसे खास तोहफे चुनते है. लेकिन हाल में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन पर पिता से मिले गिफ्ट के बारे में बताया तो लोग हैरान रह गए.
पिता ने हमेशा दिए अजीब तोहफे
Patricia Mou नाम की महिला ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि 'मेरे पिता ने इससे पहले कई मेरे जन्मदिनों पर मुझे एक फर्स्ट एड किट, पेपर स्प्रे, एक एनसाइक्लोपीडिया, एक चाबी का गुच्छा, मेरे लिए लिखी एक किताब जैसे तोहफे दिए थे.
'इसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता'
उन्होंने मुझसे कहा कि इस साल का गिफ्ट बहुत खास है क्योंकि इसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता: ये जीवन का एक मूल्यवान सबक है. उन्होंने मुझे एक गंदे पानी की बोतल तोहफे में दी. साथ ही बताया जब आप घबराए हुए हों तो पानी की हिलती हुई गंदी बोतल जिंदगी का प्रतीक है. क्योंकि तब हर चीज गंदी नजर आती है. लेकिन जब मन स्थिर हो जाता है, तो बोतल में गंदगी नीचे बैठकर केवल 10% से भी कम रह जाती है. पर्सपेक्टिव बनाए रखना जरूरी है.
'बोतल को समुद्र के पास ले गई और...'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












