
पिता ने कह दिया था- 'खुद भी कमा के दिखाओ...', तो YouTube पर वीडियो देख कानपुर में SBI लूटने पहुंच गया Bsc का छात्र
AajTak
Kanpur News: तमंचा, चाकू, सर्जिकल ब्लेड लेकर साइकिल से बैंक लूटने पहुंचे युवक की यही हकीकत पुलिस की जांच में अभी तक सामने आई है. हैरानी की बात यह है कि पकड़े जाने पर आरोपी को कोई ज्यादा अफसोस नहीं है, बल्कि वह पूरी अकड़ दिखाते हुए जेल गया.
अपने युवा होते बेटों को देखकर कोई भी पिता पैसा और नाम कमाने के लिए तो कहता ही है. लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीएससी के छात्र को अपने पिता की यह बात इतनी घर कर गई कि उसने एकदम से पैसा कमाने के लिए बैंक लूटने का ही प्लान बना डाला. इसके लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो देखने शुरू किए. उन वीडियोज पर खास निगाह रखी जिनमें बदमाशों ने अकेले के दम पर बैंक लूटे थे. इसके बाद पूरी प्लानिंग बनाकर बैंक लूटने पहुंच गया. लेकिन उसके पहले ही बैंककर्मियों के हाथों दबोचा गया.
तमंचा, चाकू, सर्जिकल ब्लेड लेकर साइकिल से बैंक लूटने पहुंचे युवक की यही हकीकत पुलिस की जांच में अभी तक सामने आई है. हैरानी की बात यह है कि पकड़े जाने पर आरोपी को कोई ज्यादा अफसोस नहीं है, बल्कि वह पूरी अकड़ दिखाते हुए जेल गया.
दरअसल, कानपुर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे एक युवक साइकिल से घाटमपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पतारा ब्रांच के बाहर पहुंचा. इसके बाद तमंचा, चाकू, सूजा और सर्जिकल ब्लेड लेकर बैंक के अंदर घुसा. गार्ड ने रोका तो उसने चाकू से गार्ड के ऊपर हमला कर दिया.
इसके बाद बैंक मैनेजर, कैशियर समेत बैंक के कर्मचारियों ने युवक को बड़ी मुश्किल से काबू करके रस्सी से बांध दिया. इस दौरान बैंक मैनेजर समेत तीन बैंककर्मी घायल हो गए थे. इस मामले में आरोपी युवक भी घायल हुआ, जिसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
होश आने पर जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन की जांच की तो हैरानी भरा कारनामा सामने आया है. दरअसल, लविश मिश्रा नाम का यह युवक Bsc थर्ड ईयर के साथ-साथ आईटीआई भी कर रहा था. वह एकदम से पैसा कमाना चाहता था, इसलिए उसने बैंक लूटने की योजना बनाई.
आरोपी का बड़ा भाई अभय मिश्रा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसके पिता अवधेश मिश्रा किसान हैं. पैसे से ज्यादा संपन्न परिवार नहीं है, इसलिए जब वह पैसे की मांग करता था तो कई बार उसके पिता कह देते थे कि खुद भी कुछ काम करना शुरू करो.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








