
'पिता गाली देते हैं, मां पोर्न साइट चलाती हैं' जब पेरेंट्स को लेकर Sara Ali Khan को थीं गलतफहमियां
AajTak
सारा अली खान ने कहा- ओंकारा और कलयुग देखने के बाद मैं काफी परेशान हो गई थी. मुझे लगता था कि मेरे पेरेंट्स गलत इंसान हैं. (हंसते हुए) तब मैं काफी यंग थी. मैं सोचती थी कि मेरे पिता गंदी भाषा बोलते हैं और मां पोर्न साइट चलाती हैं. ये फन नहीं था.
सारा अली खान अपने बिंदास नेचर के लिए जानी जाती हैं. बबली, हैपनिंग और एंटरटेनिंग सारा अली खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. जहां सारा ने अपने पेरेंट्स अमृता सिंह और सैफ अली खान के बारे में ऐसी बातें बताई हैं, जिसे सुनकर हर कोई हक्का बक्का रह गया है.
More Related News













