
पिता गए थे तिलक चढ़ाने, इधर लड़की अपने प्रेमी संग हुई फुर्र, आज शाम आनी थी बारात
AajTak
घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. 27 नवंबर यानी आज की शाम बारात आनी थी. इससे पहले पिता अपने सगे संबंधियों संग तिलक लेकर लड़के वाले के घर गए थे, लेकिन इधर उनकी बेटी चित्रकूट के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का यह पूरा मामला है.
UP News: बांदा जिले में एक लड़की अपनी मनमुताबिक शादी न होने से प्रेमी संग फुर्र हो गई. परिजनों के मुताबिक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. 27 नवंबर को बारात आनी थी और पिता इससे पहले 20 नवंबर को रिश्तेदारों संग तिलक चढ़ाने लड़के वालों के घर गए थे. इसी दौरान लड़की मौका पाकर रफूचक्कर हो गई. जब तिलक से पिता वापस आए तो घटना की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए.
घरवालों ने अपनी बेटी की रिश्तेदारी से लेकर हर जगह खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. फिर उन्होंने यूपी के ही चित्रकूट जिला स्थित भरतकूप इलाके के रहने वाले एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल, कालिंजर थाना इलाके में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को बताया, '' 20 नवंबर को मैं तिलक लेकर लड़के वालों के यहां गया हुआ था. 27 नवंबर को बारात का कार्यक्रम था. मैं तिलक से वापस लौटा तो पत्नी ने बताया कि बेटी बाजार गई थी और लौटकर नहीं आई. रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. जानकारी मिली कि भरतकूप इलाके का रहने वाला एक युवक शादी करने के उद्देश्य से उसे बहला-फुसलाकर ले गया है.'' पीड़ित पिता ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
SHO कालिंजर नरेश कुमार प्रजापति ने बताया, शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया गया है. लड़की भरतकूप इलाके के रहने वाले युवक के साथ गई है. पहले से वह उसको जानती थी. दोनों के मोबाइल को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही मामले में पर्दाफाश किया जाएगा.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










