
पिता का निकल रहा दम... 74 साल की बेटी ने की लाखों की चोरी, दारु पी और...
AajTak
पिता जो डिमेंशिया से ग्रस्त था, उसके अकाउंट से बेटी पैसे निकालती रही और जमकर अय्याशी की, अब इस मामले में इस 74 साल की दादी मां को सजा सुनाई गई है.
एक महिला जिनकी उम्र 74 साल के करीब है, उनके पिता का दम निकल रहा था. वह सालों से डिमेंशिया से ग्रस्त थे. लेकिन उनकी 74 साल की बेटी ने बेफिक्र होकर उनके अकाउंट से लाखों रुपए निकाल लिए.
74 साल की दादी मां बार में पहुंची और जमकर शॉपिंग भी की. वहीं Ann Sumers नाम के lingerie store से भी शॉपिंग की. डिमेंशिया से ग्रस्त होने के कारण पिता को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं थी.
डेली मेल और द मिरर ने इस पूरे मामले के बारे में खबर प्रकाशित की है. अब आपको बता देते हैं आखिर पूरा मामला क्या है. जेनेथ ली की उम्र 74 साल है.
जेनेथ ने अपने पिता के बैंक अकाउंट से लगातार पैसे निकाले, जबकि उनके पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी. वह डिमेंशिया के कारण केयर होम में थे. डर्बी क्राउन कोर्ट में इस मामले की सुनवाई में ये बातें सामने आईं.
अभियोग पक्ष के वकील ने बताया कि करीब 62 लाख रुपए गायब थे, लेकिन वह प्रतिवादी (जेनेथ ली) पर केवल 24 लाख रुपए गायब होने का आरोप साबित कर सके. अब जेनेथ 18 महीनों तक जेल में रहेंगी. साथ ही 18 महीनों के लिए सस्पेंड रहेंगी.
दरसअल, जेनेथ के पिता को साल 2009 में डिमेंशिया हो गया था. 2015 में वह उनकी संपत्ति की इंचार्ज बन गई थीं. हालांकि, कोर्ट की सुनवाई में ये बात भी सामने आई कि उन्होंने कुछ धन तो अपने पिता पर खर्च किया, लेकिन उन्होंने अन्य खर्चा बार और शॉपिंग पर किया था. ये सब उन्होंने 2015 से लेकर 2017 के बीच किया था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











