
पिंजरा तोड़ ग्रुप की नताशा और देवांगना की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस, HC ने मांगा जवाब
AajTak
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट पहले ही इन दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खरिज कर चुका है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने जनवरी में नताशा नरवाल और देवांगना कलीता की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि पुलिस के आरोप पर विश्वास के लिए पर्याप्त आधार है.
दिल्ली दंगा मामले में आरोपी नताशा नरवाल और देवांगना कलीता की जमानत अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की. दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 10 मार्च को जवाब देने के निर्देश दिए हैं. इन दोनों को दिल्ली पुलिस ने अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन अमेंडमेंट एक्ट (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया था. दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट पहले ही इन दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खरिज कर चुका है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने जनवरी में नताशा नरवाल और देवांगना कलीता की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि पुलिस के आरोप पर विश्वास के लिए पर्याप्त आधार है. दिल्ली हिंसा के मामले में आरोपी और पिंजरा तोड़ अभियान की एक्टिविस्ट देवांगना कलीता की जमानत अर्जी कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज कर दिया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











