
पिंकी ईरानी को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, महाठग सुकेश से कराई थी जैकलीन की दोस्ती
AajTak
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को पिंकी ईरानी को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. जहां पुलिस ने कोर्ट से कस्टडी की मांग की थी. जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ईरानी को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट मामले में सह आरोपी पिंकी ईरानी को कोर्ट ने 3 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. दरअसल, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को पिंकी ईरानी को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. जहां पुलिस ने कोर्ट से कस्टडी की मांग की थी. जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ईरानी को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि मुंबई निवासी ईरानी आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के कार्यालय में जांच में शामिल हुई थी. अदालत को बताया गया कि ईरानी ने कथित तौर पर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज सहित बॉलीवुड हस्तियों के साथ सुकेश की मुलाकात में मदद की और शिकायतकर्ता और अन्य स्रोतों से वसूले गए पैसे के गबन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
नलवा ने कहा, "उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है."
बता दें कि चंद्रशेखर, जो वर्तमान में जेल में है, पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है.
हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने इस आधार पर रिमांड आवेदन का विरोध किया कि ईओडब्ल्यू के रिमांड पेपर में जिन तथ्यों का उल्लेख किया गया था, वे बिल्कुल वही थे जो ईडी के रिमांड आवेदन में थे. उन्होंने कहा कि मुंबई की निवासी ईरानी मुख्य आरोपी की शिकार थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस सबूत नहीं हैं.
इस पर जज ने कहा कि मेरा विचार है कि ईओडब्ल्यू को मामले की पूरी तरह से जांच करने की पूरी छूट दी जानी चाहिए ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके. लिहाजा आरोपी को 3 दिसंबर, 2022 तक पुलिस रिमांड पर भेजा जाता है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






