
पावर बैंक की वजह से लगी घर में आग, किसी के साथ हो सकता है हादसा, ना करें ये गलती
AajTak
लिथियम आयन बैटरी हम सभी के घर में मिल जाती है. इसका इस्तेमाल मोबाइल फोन से लेकर दूसरे गैजेट्स तक में होता है. ऐसे में आपकी एक गलती की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसा ही कुछ अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में हुआ, जहां एक कुत्ते ने लिथियम आयन बैटरी को चबा दिया. इसकी वजह से घर में आग लग गई और काफी नुकसान हुआ.
लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल बड़ी संख्या में होता है. हमारे तमाम गैजेट्स में भी इसी बैटरी को यूज किया जाता है, लेकिन ये बैटरी कितनी खतरनाक हो सकती है इसका अंदाजा आप हाल में हुई एक घटना से लगा सकते हैं. अमेरिका के ओकलाहोमा शहर के एक घर में आग लगने की वजह ये बैटरी बनी है.
दरअसल, एक कुत्ते ने लिथियम आयन बैटरी को चबा दिया था, जिसकी वजह से घर में गंभीर आग लगी. इसका वीडियो हाल में सामने आया है. मामला इस महीने की शुरुआत का है. कुत्ते ने खेलते-खेलते पावर बैंक को चबा दिया, जिसकी वजह से इसमें से चिंगारी निकलने लगी और घर में आग लग गई.
आग लगने की घटना को घर में लगे कैमरे ने कैद कर लिया था. इस वीडियो को टुल्सा फायर डिपार्टमेंट ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है. वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ता एक डिवाइस को चबा रहा होता है, जिसकी वजह से आग लगती है. इस दौरान वहां पर एक और कुत्ता है, जो सोफे पर बैठा है, जबकि एक बिल्ली जमीन पर बैठी है.
यह भी पढ़ें: AI कैरेक्टर्स से कॉल पर बात करना हुआ संभव, जानें टेक्नोलॉजी की दुनिया के अन्य अपडेट्स
जैसे ही कुत्ता पावर बैंक को चबाना शुरू करता है, उससे चिंगारी निकलने लगती है. इसके बाद कुत्ता डिवाइस को मुंह से बाहर निकाल देता है, लेकिन उससे निकल रही चिंगारी से कुशन में आग लग जाती है. धीरे-धीरे आग बड़ा रूप लेने लगती है और दोनों ही कुत्ते दूर खड़े उसे देखते रहते हैं.
इस हादसे में मकान को काफी नुकसान हुआ. हालांकि, दोनों कुत्ते और बिल्ली घर में बने पेट डोर की वजह से बच गए. मामले की जांच के बाद फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि कुत्ते ने जिस डिवाइस को चबाया था, वो पावर बैंक था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











