
पावरफुल प्रोसेसर वाला iQoo 7 स्मार्टफोन इसी महीने होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
AajTak
iQoo 7 सीरीज को भारत में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी कंपनी ने एक टीजर के जरिए ट्विटर पर दी है. iQoo 7 को चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था. वीवो के सब-ब्रांड ने चीन में इस फोन को लॉन्च किए जाने के बाद से ही भारत में इसकी लॉन्चिंग के बारे में हिंट देना शुरू कर दिया था.
iQoo 7 सीरीज को भारत में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी कंपनी ने एक टीजर के जरिए ट्विटर पर दी है. iQoo 7 को चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था. वीवो के सब-ब्रांड ने चीन में इस फोन को लॉन्च किए जाने के बाद से ही भारत में इसकी लॉन्चिंग के बारे में हिंट देना शुरू कर दिया था. हालांकि, कंपनी ने टाइमलाइन कंफर्म नहीं किया था. अब कंपनी ने ये शेयर किया है कि वो iQoo 7 सीरीज को देश में अप्रैल में लॉन्च करेगी. साथ ये भी मालूम हुआ है कि कंपनी भारत में iQoo 7 के रेगुलर ग्लास बैक वेरिएंट के अलावा BMW M मोटरस्पोर्ट एडिशन को भी लॉन्च करेगी. iQoo इंडिया ने ट्विटर पर एक शॉर्ट टीजर वीडियो शेयर किया है, जिससे ये जानकारी सामने आई है कि iQoo 7 सीरीज को भारत में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल कंपनी ने लॉन्च के लिए निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया है. चूंकि, कंपनी ने जारी टीजर में iQoo 7 सीरीज कहा है. ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि iQoo 7 के एक से ज्यादा वेरिएंट लॉन्च होंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











