
'पार्थ चटर्जी अस्पताल में डॉन जैसा बर्ताव कर रहे', ED ने HC से की घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री की शिकायत
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने आज घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री की शिकायत कलकत्ता हाईकोर्ट से की. ईडी ने कहा कि हॉस्पिटल में पार्थ चटर्जी का बर्ताव किसी डॉन जैसा है.
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद अब केंद्र और राज्य सरकार एक बार फिर आमने-सामने दिख रही हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि पार्थ चटर्जी को दूसरे हॉस्पिटल में क्यों ट्रांसफर किया गया. इसके साथ-साथ ईडी ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल में पार्थ चटर्जी किसी डॉन की तरह बर्ताव कर रहे हैं और वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे.
पार्थ चटर्जी को दूसरे हॉस्पिटल में ट्रांसफर किये जाने के विरोध में ईडी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका लगाई. इसपर आज रविवार को सुनवाई हुई. ईडी की तरफ से यहां एडिशनल सॉलिस्टर जनरल एसवी राजू पेश हुए.
ASG एसवी राजू ने कहा कि मामला टीचर भर्ती के बड़े घोटाले से जुड़ा है, इसलिए उनको रविवार होने के बावजूद कोर्ट में अपील करनी पड़ी. कोर्ट को बताया गया कि जांच में 21 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है और एक मंत्री के साथ-साथ उनकी सहयोगी महिला (अर्पिता मुखर्जी) को गिरफ्तार किया गया है. बंगाल की दूसरी कोर्ट ने आज ही मंत्री की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को एक दिन की ईडी की हिरासत में भेजा है.
ईडी ने कहा- हॉस्पिटल के दिनों को रिमांड के दिनों में ना गिना जाए
कलकत्ता कोर्ट को ASG ने बताया कि उन्हें कोर्ट से पार्थ की सिर्फ 2 दिन की रिमांड मिली है. ऐसे में हॉस्पिटल में इलाज के दिनों को कस्टडी ने दिनों में ना गिना जाए. चाहें तो पार्थ इलाज के लिए दिल्ली या कल्याणी के AIIMS में भर्ती हो सकते हैं.
ईडी ने कोर्ट में बताया कि एक ऐसा ऑर्डर भी उनकी अनदेखी में पास किया गया है कि पूछताछ के दौरान आरोपी के वकील भी मौजूद रह सकते हैं. यह भी कहा गया कि उनको बताये बिना पार्थ को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. आरोप लगाया गया कि पार्थ हॉस्पिटल में किसी डॉन की तरह बर्ताव कर रहे हैं. आरोप है कि पार्थ वहां ईडी अधिकारियों को धमकी और गालियां दे रहे हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








