
'पार्टी नेता जयंत सिंह की रिहाई नहीं हुई तो जान से मार देंगे' TMC सांसद सौगत रॉय को मिली धमकी
AajTak
जयंत सिंह को 30 जून के उस मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें कॉलेज के एक छात्र और उसकी मां को भीड़ ने पीटा था. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें भीड़ द्वारा मारपीट करते देखा जा सकता है.जयंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था.
तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और सांसद सौगत रॉय ने दावा किया है कि उन्हें फोन कॉल पर धमकी मिली है कि अगर उन्होंने पार्टी के गिरफ्तार नेता जयंत सिंह को जल्द से जल्द रिहा नहीं कराया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी.
जयंत सिंह उत्तर 24 परगना के अरियादाहा इलाके के TMC नेता हैं. पिछले हफ्ते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. उनपर 30 जून को भीड़ द्वारा की गई हिंसा का मुख्य संदिग्ध बनाया गया है. बता दें कि अरियादाहा इलाका दमदम लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां से सौगत रॉय चार बार के सांसद हैं.
क्या बोले सौगत रॉय... सौगत रॉय ने बुधवार को पीटीआई से कहा कि उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया था. कॉलर ने कहा कि अगर आपने जयंत सिंह की रिहाई सुनिश्चित नहीं कराई तो जान से मार दिया जाएगा. उसने यह भी कहा कि अगर वह अरियादाहा क्षेत्र में आते हैं तो भी उनकी हत्या होगी. रॉय ने कहा कि धमकी भरा कॉल दो बार आया और शख्स ने गाली गलौज भी की. सांसद ने कहा कि उन्होंने बरकापुर पुलिस आयुक्त से नंबर ट्रैक करने की अपील की है और शिकायत भी दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में CBI की एंट्री केस में ममता सरकार को SC से राहत, केंद्र के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई
30 जून को भड़की थी हिंसा जयंत सिंह को 30 जून के उस मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें कॉलेज के एक छात्र और उसकी मां को भीड़ ने पीटा था. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें भीड़ द्वारा मारपीट करते देखा जा सकता है.जयंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था. इस मामले में मंगलवार रात सिंह के एक और करीबी की गिरफ्तारी हुई थी. अब तक इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
जमानत पर बाहर थे जयंत सिंह इससे पहले जयंत सिंह को एक अन्य मामले में 2023 में भी गिरफ्तार किया गया था. वह गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने की शर्तों के चलते जमानत पर बाहर आए थे. सत्तारूढ़ पार्टी से जयंत की नजदीकी के बारे में पूछे जाने पर सांसद रॉय ने कहा, 'पहले हुई गिरफ्तारी के बाद वह गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रह रहे थे. यह नजदीकी का सवाल नहीं है. अगर पार्टी को कोई शिकायत मिली होती तो उसकी जांच की जाती.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










