
पायलट ने लिया अजय देवगन का टेस्ट! Video हुआ वायरल
AajTak
अभिनेता अजय देवगन की मूवी रनवे 34 आने वाली है. इस मूवी के रिलीज से पहले अजय देवगन ने पायलट गौरव तनेजा को एक इंटरव्यू दिया जो चर्चा में है.
एक्टर अजय देवगन की फिल्म Runway 34, 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है और इस थ्रिलर मूवी में वे एक पायलट के किरदार में हैं. मूवी के प्रमोशन के सिलसिले में अजय देवगन ने दो पायलटों को इंटरव्यू दिया. यह इंटरव्यू यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गया.
असल में पायलट-व्लॉगर कपल गौरव तनेजा और ऋतु राठी ने अजय देवगन का इंटरव्यू किया. इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग के लिए की गई कॉकपिट ट्रेनिंग के बारे में बताया.
गौरव तनेजा ने इस दौरान अजय देवगन का टेस्ट लेने की कोशिश की. इस दौरान बॉलीवुड एक्टर फ्लाइट से जुड़े ज्यादातर सवालों के सही जवाब देते दिखे. मसलन कॉकपिट के अंदर क्या करना चाहिए और क्या नहीं? ऐसे तमाम सवाल अजय देवगन से पूछे गए.
अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग कैसे ली, इस बारे में भी उन्होंने बताया. अजय ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'अब प्लेन तो उड़ा लूंगा पर लैंड नहीं कर पाऊंगा.'
अजय देवगन से जब पूछा गया कि क्या पायलट फ्लाइट में सो सकता है तो उन्होंने कहा कि वैसे तो नहीं सोना चाहिए, लेकिन लंबी दूरी की फ्लाइट में कुछ समय के लिए शायद पायलट सो सकता है.
फ्लाइट मे दो पायलट होते हैं और किसी एक को टॉयलेट जाना हो तो केबिन क्रू को अंदर क्यों बुलाया जाता है, इस पर अजय देवगन ने बताया कि ऐसा इसलिए होता है ताकि अगर कोई इमरजेंसी हो तो क्रू की सदस्य दूसरे पायलट तक जानकारी पहुंचा सके. वहीं, कॉकपिट में अधिकतम कितनी सीट हो सकती हैं? इस पर अजय ने कहा कि उन्हें लगता है कि तीन होती हैं. इस पर गौरव ने बताया कि अधिकतम चार हो सकती हैं. हालांकि, चौथी सीट को कंपनियां निकाल देती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











