
'पापा, ये मुझे मार देंगे, इस QR Code पर 30 हजार भेज दो' ...बेटे ने रची अपने ही अपहरण की साजिश
AajTak
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसलिए उसने अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपहरण का नाटक रचा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक 20 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी रची. पुलिस ने रविवार को बताया कि वालीव थाने को वसई के फादरवाड़ी इलाके के एक निवासी से शिकायत मिली कि उसका बेटा 7 दिसंबर को घर से बाहर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा. पुलिस ने 8 दिसंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे उसके बेटे का फोन आया था. बेटे ने पिता को बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है, उसे कैद में रखा है और 30,000 रुपये की फिरौती मांग रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर वे उसे जान से मार देंगे. बेटे ने भुगतान के लिए अपने पिता को एक क्यूआर कोड भी भेजा.
पुलिस ने लड़के को वसई फाटा से ढूंढ निकाला
अधिकारी ने कहा, इसके बाद चार पुलिस टीमें बनाई गईं और उन्होंने वसई, विरार, नालासोपारा और अन्य स्थानों पर उस लड़के की तलाश की. विभिन्न सुरागों पर काम करने के बाद शनिवार को पुलिस ने लड़के को वसई फाटा से ढूंढ निकाला. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने पिता से पैसे चाहता था. पिता अपने बेटे को पैसे देने को तैयार नहीं था.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसलिए उसने अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपहरण का नाटक रचा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है. लड़के ने जो क्यूआर कोड अपने पिता को भेजा था वह उसके किसी जानने वाले का था. पिता ने पैसे भेजे नहीं थे, और पुलिस के पास अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










