
पापा को मार खाता देख चिल्लाने लगता था, मिथुन के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने सुनाया किस्सा
AajTak
डांसिंग किंग मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती का ज्यादातर बचपन पापा संग सेट पर ही गुजरा है. हालांकि इस इंटरव्यू के दौरान नमाशी बताते हैं कि एक वक्त था, जब उनके पापा ने उनपर एक्शन फिल्में देखने पर बैन लगा दिया था.
मिथुन चक्रवर्ती के दूसरे बेटे नमाशी चक्रवर्ती अपना फिल्मी डेब्यू 'बैड बॉय' से कर रहे हैं. नमाशी इस मुलाकात में हमसे अपने पापा संग इक्वेशन शेयर करते हैं.
पापा के स्टारडम का क्यों नहीं किया इस्तेमाल?
नमाशी कहते हैं, " ऐसा हो सकता था लेकिन हम कभी ऐसा करते नहीं. क्योंकि हम उस फैमिली से नहीं हैं, जहां लगता है कि शोर मचाने से बातचीत होती है. आज ही मैं पापा से फोन पर बात कर रहा था. उन्होंने समझाया कि कुछ ही दिन रिलीज को बचे हैं.अगर फिल्म नहीं चले, तो इसे इतना सीरियसली मत लेना. तुम एक्टर हो और एक्टर की जर्नी आसान नहीं होती है.उन्हें बहुत उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं. तुम्हें शोर मचाने की जरूरत नहीं है, अगर अच्छे हो, तो शोर मचेगा ही मचेगा. इसलिए हम किसी बबल में नहीं रह रहे हैं. हम न्यूकमर हैं और अपना काम बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं. बाकी जो होना है, किस्मत डिसाइड करेगी."
अरे मिथुन गोरा कैसे हो गया
पापा की लिगेसी को आगे बढ़ाने का प्रेशर नहीं होता है. नमाशी कहते हैं, "मैं सच कहूं, पापा संग तुलना करने वाले भी न मिथुन के फैंस ही हैं. वो मेरी पहली फिल्म में ही दूसरे मिथुन की उम्मीद कर रहे हैं. पापा ने 400 से भी ज्यादा फिल्में की हैं और उनके साथ मेरी तुलना कहां से जायज है. मुझे लगता है कि 'बैड बॉय' में पापा की झलक भी दिख जाए, तो फैंस खुश हो जाएंगे. मुझे तो रिएक्शन मिले हैं कि अरे मिथुन तो फिर से जवान हो गया, मिथुन तो गोरा हो गया. गोरा मिथुन चक्रवर्ती आ गया है. प्रेशर से ज्यादा यही लगता है कि अगर मैं अच्छा एक्टर हूं, तो उनके फैंस मुझे एक्सेप्ट करेंगे. इसलिए मुझे अपने क्राफ्ट पर लगातार काम करते रहना होगा. प्रेशर तो आता जाता रहेगा."
कितनी बार रिजेक्ट और रिप्लेस हुआ

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










