
पापा को गले लगाने के लिए एयरपोर्ट पर दौड़ी बेटी, वीडियो वायरल, लोग हो रहे इमोशनल
AajTak
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो दिल को छू लेते हैं. हाल में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. यहां एक बच्ची अपने पिता को देखते ही खुशी से झूम उठती और उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़ती है.
कहते हैं बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं. इतना ही नहीं एक लड़की के लिए उसके पिता उसकी दुनिया होते हैं. उन्हें देखते ही बेटियां झूम उठती हैं. इसी बात को सच बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक छोटी से बच्ची अपने पिता को एयरपोर्ट पर देखते ही खुशी से झूम उठती है और बिना कुछ सोचे अपने पिता को गले लगाने के लिए दौड़ जाती है. लेकिन उसी समय वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे रोक लेते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग बहुत इमोशनल हो रहे हैं.
सुरक्षाकर्मी ने रोका
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि जैसे ही बच्ची अपने पिता को गले लगाने के लिए दौड़ी, वैसे ही एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक दिया. लेकिन उस समय बच्ची सुरक्षाकर्मी के हाथों से बचने की कोशिश करती है, पर सिक्योरिटी कारणों की वजह से उसे अंदर नहीं जाने दिया गया.
आते ही लगाया गले
इस वीडियो को देखने के बाद यह मालूम चल रहा है कि बच्ची अपने पिता से कई दिनों बाद मिल रही है, जिसकी खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही है. पिता के बाहर आते ही वह बच्ची अपने पापा के गोद में चढ़ जाती है और जोर से उन्हें गले लगा लेती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











