
'पापा की डेथ हो गई है प्लीज पास कर देना...', बॉर्ड परीक्षा की आंसर शीट के पन्ने वायरल
AajTak
बिहार बोर्ड की परीक्षाओं की समाप्ति हो चुकी है और इंटर की कॉपियां भी चेक हो चुकी है. इसी परीक्षा की एक आंसर नोट बुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आंसर शीट में एक छात्रा ने पिता की मौत का हवाला देते हुए कहा है कि उसे पास कर दिया जाए. साथ ही प्यार की बातें भी लिखीं हैं.
बोर्ड परीक्षा में नंबर लाने के लिए एक छात्रा ने अनोखा तरीका अपनाया है. बिहार 12वीं कक्षा की छात्रा ने आंसर शीट में टीचर से पास करने की गुजारिश की है. छात्रा की कॉपी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. छात्रा ने कॉपी के अंदर बताया है कि उसके पिता की कि डेथ हो गई थी, जिस वजह से पढ़ने का बिल्कुल समय नहीं मिला और शिक्षक से आग्रह किया कि उसे पास कर दिया जाए. इसी के साथ छात्रा ने एक प्रश्न के उत्तर में प्यार की बातें भी लिखी हैं, जिन्हें पढ़कर सभी हैरान हैं.
छात्रा की आंसर शीट देख टीचर हैरान
बिहार बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो चुका है. बिहार के जमुई में दो केन्द्रों पर इंटर परीक्षा का मूल्यांकन किया जा रहा था तब भी एक छात्रा की कॉपी सामने आई और शिक्षकों ने उसमें उल्टी-सीधी बाते लिखी देखीं. अपने हालात बताते हुए छात्रा ने लिखा कि मेरा ये बोलना बहुत जरुरी है, "मुझे पता है कि आप सबको मेरी बातों पर यकीन नहीं होगा, सर मेरे पापा डेथ कर गए हैं, दस दिन हुआ है और मेरी कुछ पढ़ाई भी नहीं हुई है और ऊपर से तबियत भी ठीक नहीं है, फिर भी एग्जाम देने आई हूं. प्लीज सर नंबर दे दीजिएगा, प्लीज सर मेरा कंडीशन बहुत खराब है, मुझे आशा है कि समझेंगे सर''.
आंसर शीट में लिखीं प्यार की बातें
छात्रा की कॉपी में यह सब लिखा देख सभी चौंक गए हैं. इसके अलावा विज्ञान के पेपर में सवाल के जवाब में छात्रा ने प्यार की बातें लिख डाली हैं. सवाल था कि ओमीय और अनओमीय तत्व क्या हैं. जिसके उत्तर में छात्रा ने लिखा कि जिस प्रकार से हम जानते हैं कि प्यार जल्दी नहीं होता है, लेकिन होता है तो बहुत जबरदस्त होता है, तो इसे अन ओमीय कहते हैं. इसके आगे छात्रा ने यह विश्वास भी दिलाया है कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी. छात्रा ने लिखा है कि जो मेरी कॉपी चेक करेगा, प्लीज आप मुझे बहुत अच्छे मार्क्स देंगे, जिससे मैं और साहसी लड़की बनूंगी.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











