
पानी-रिफाइंड और केमिकल से बन रहा पनीर, वायरल वीडियो में चौंकाने वाला दावा
AajTak
जब अफसर जांच कर रहे तो उन्होंने कर्मचारियों से पूछा तो वो बोले कि पानी और बर्फ मिलाते है. जहां पनीर बनाया जा रहा था उस स्थान पर बहुत ही गंदी बदबू थी और पूरी जगह को मक्खियों ने अपने कब्जे में कर रखा था.
जो लोग पनीर खाने का शौक रखते हैं और बाहर से पनीर खरीदते हैं उनके लिए बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इन दिनों फेसबुक पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा गया है. दरअसल, जब फैक्ट्री पर छापा मार कर जांच की गई तो बेहद ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. फैक्ट्री में पानी और रिफाइंड मिला कर के पनीर बनाया जा रहा था. भारी मात्रा में रिफाइंड के डिब्बों का भंडार लगा था और दूध के नाम पर केमिकल मिलाया जा रहा था. जब फैक्ट्री के मालिक को पूछा गया तो उसने बड़ी ही अजीबो गरीब बातें बताई. उसने कहा कि जो व्यक्ति जिस रेट के पनीर की मांग करता है, उसे उस तरह का पनीर बना कर देते हैं. अगर किसी को सस्ता चाहिए तो पानी से बनाते हैं, थोड़ा महंगा चाहिए तो रिफाइंड और केमिकल मिलाते हैं. उसने ये भी बताया कि दिल्ली, फरीदाबाद समेत उनके यहां से रोज 700 से 800 किलो पनीर बना कर भेजा जाता है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











