
पानी पर आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन खत्म, PM मोदी को पत्र लिखेंगे AAP सांसद
AajTak
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर थीं. उनकी मांग थी कि दिल्ली के 28 लाख लोगों को 623 MGD पानी दिया जाए. 100 MGD पानी लगातार कम आ रहा था इसलिए आतिशी ने अनशन किया था.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी के अनिश्चितकालीन अनशन को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में पानी की मांग को लेकर पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे. AAP सांसद संजय सिंह ने बताया, "अनिश्चितकालीन अनशन पर विराम लगाया जा रहा है. मौसम ठीक हुआ है, बारिश हुई है, 10 MGD पानी बढ़ा है, स्तिथि बेहतर होगी. पार्टी विपक्षी दलों के साथ संसद में दिल्ली के पानी का मुद्दा उठाएगी."
दिल्ली की जलमंत्री आतिशी पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर थीं. आज यानी मंगलवार को आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था. उनकी मांग थी कि दिल्ली के 28 लाख लोगों को 623 MGD पानी दिया जाए. 100 MGD पानी लगातार कम आ रहा था इसलिए आतिशी ने अनशन किया था. उन्होंने हरियाणा सरकार, दिल्ली के LG और प्रधानमंत्री से दिल्ली के हक का पानी मांगा लेकिन अभी तक आतिशी की गुहार नहीं सुनी गयी.
'बीजेपी कोई विज्ञान बता दे...'
आम आदमी पार्टी ने कहा कि साल 1994 में दिल्ली के पानी का कोटा 1005 MGD तय हुआ था और आज दिल्ली की आबादी 3 करोड़ से ज्यादा है. इसके बाद भी दिल्ली का पानी का कोटा 1005 MGD है लेकिन इस पानी से भी कटौती की जा रही है. दिल्ली के लोग 3 बार से 7 सांसद जिता रहे हैं.
सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी कोई विज्ञान बता दे कि पानी कैसे बनाया जाए, जब पानी नहीं मिलेगा तो प्रोडक्शन कैसे होगा.
उन्होंने आगे कहा कि आतिशी अन्न त्याग कर अनशन पर बैठी रही, डॉक्टर्स ने अनशन तोड़ने की सलाह दी. कल रात उनकी तबीयत बिगड़ी. LNJP हॉस्पिटल और अपोलो हॉस्पिटल में आतिशी का बल्ड सैंपल चेक कराया गया. बल्ड शुगर लेवल 36 बताया गया. डॉक्टर्स ने कहा कि हॉस्पिटल में एडमिट करना होगा, नहीं तो आतिशी का जीवन जा सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









