
पाठकों-दर्शकों पर कीमतों का कम बोझ मीडिया के लिए बड़ी समस्याः अरुण पुरी
AajTak
अरुण पुरी ने प्रिंट मीडिया का उदाहरण देते हुए 'रद्दी के अर्थशास्त्र' का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'भारत में खबर बेहद सस्ते में उपलब्ध है और ये एक बड़ी समस्या है. एक पाठक को अखबार तो लगभग मुफ्त में ही मिलते हैं, इसे मैं 'रद्दी का अर्थशास्त्र' कहता हूं. एक आम पाठक हफ्ते भर के अखबारों को रद्दी वाले को उस कीमत से ज्यादा में बेच देता है, जितना वह पढ़ने के लिए भुगतान करता है.
प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया के पाठकों-दर्शकों पर कीमतों का बोझ कम रखने के लिए दोनों ही माध्यम विज्ञापन पर निर्भर हैं. इससे मीडिया इंडस्ट्री पर काफी दबाव है. इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने शनिवार को मुंबई में सुभाष घोषाल मेमोरियल लेक्चर 2022 को संबोधित करते हुए ये बात कही. इस लेक्चर का आयोजन एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया और सुभाष घोषाल फाउंडेशन ने किया था.
अपने संबोधन में अरुण पुरी ने सबसे पहले प्रिंट मीडिया का उदाहरण देते हुए 'रद्दी के अर्थशास्त्र' का जिक्र किया. उन्होंने समझाते हुए कहा, 'भारत में खबर बेहद सस्ते में उपलब्ध है और ये एक बड़ी समस्या है. एक पाठक को अखबार तो लगभग मुफ्त में ही मिलते हैं, इसे मैं 'रद्दी का अर्थशास्त्र' कहता हूं. एक आम पाठक हफ्ते भर के अखबारों को रद्दी वाले को उस कीमत से ज्यादा में बेच देता है, जितना उसने पढ़ने के लिए भुगतान किया होता है. मैं इसमें ये बात भी जोड़ सकता हूं कि ये इकलौता मीडिया उत्पाद है जिसका उपभोग करना पाठकों ने बंद कर दिया है, लेकिन इसकी आपूर्ति नहीं रुकी है. यानी लोगों ने अखबार पढ़ना बंद कर दिया है, लेकिन अखबार उनके घर अब भी आ रहा हैं क्योंकि ये उनके घर के बजट पर असर नहीं डालता है.'
अरुण पुरी ने कहा, 'यही कारण है कि मीडिया की बड़ी निर्भरता विज्ञापनों पर है. उसे सरकार एवं विज्ञापन देने वाले की इच्छाओं के अनुरूप थोड़ा लचीला रुख रखना पड़ता है.'
इसके बाद ब्रॉडकास्ट मीडिया को लेकर अरुण पुरी ने कहा कि इस माध्यम को लेकर नीति के अभाव ने पूरे उद्योग को 'तितर-बितर' करके रख दिया है.
अरुण पुरी ने कहा, '90 के दशक की शुरुआत में सैटेलाइट टीवी की लॉन्चिंग के बाद हमारे पास एक सुसंगठित केबल डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम बनाने का मौका था. सरकार तब जागी जब कॉलोनियों में अवैध तरीके से एक लाख से ज्यादा केबल ऑपरेटर पहुंच गए. सरकार विदेशों में केबल सिस्टम के काम करने के मॉडल को देख सकती थी, वहां किस तरह से शहरों के लिए सही तरीके से फ्रेंचाइजी दी जाती हैं. तकनीकी मानकों के साथ केबल बिछाई जाती हैं. ये अब जाकर हाल ही में हुआ है जब केबल सिस्टम कॉरपोरेट बना है.' मौजूदा परिस्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि अब सरकार ट्राई (TRAI) के माध्यम से ग्राहकों को चैनल उपलब्ध कराने की कीमत का नियमन करती है.
अरुण पुरी ने कहा, 'हमारी सरकार को आज भी लगता है कि जनता को सस्ता केबल कनेक्शन मिलना उसका संवैधानिक अधिकार है. ये सिर्फ लोक लुभावन राजनीति का एक स्वरूप है. इस तरह एक बार फिर, दर्शकों को मीडिया का लाभ सस्ते में मिलता है और मीडिया हाउस की सब्सक्रिप्शन से होने वाली इनकम इंटरनेशनल मानकों की तुलना में काफी कम है. ऐसे में चैनल, खासकर के नए चैनल विज्ञापन पर बहुत निर्भर करते हैं और TRP की दौड़ में लगे रहते हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






