
पाटीदारों के गढ़ में प्रयोग करने से क्यों नहीं कतराती बीजेपी?: दिन भर, 23 नवंबर
AajTak
पाटीदार बहुल मेहसाणा बीजेपी के लिए कितना अहम है? क्यों ये इलाक़ा बीजेपी की पॉलिटिकल प्रयोगशाला है? असम और मेघालय का सीमा विवाद क्यों नहीं सुलझ पा रहा है? भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी को कितना बदल दिया और इससे राहुल गांधी के लिए क्या बदल गया? और चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर के तौर पर टीएन शेषन क्यों एक नज़ीर हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार ज़ोर शोर से चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा जैसे बड़े नेताओं ने बीजेपी के लिए प्रचार की कमान संभाली. वहीं आम आदमी पार्टी के लिए भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा जैसे नेताओं ने अपना दम झोंका. प्रधानमंत्री मोदी ने आज ताबड़तोड़ चार रैलियां कीं. इसकी शुरुआत आज उन्होंने मेहसाणा से की. मेहसाणा प्रधानमंत्री का गृह जिला भी है. उन्होंने कहा कि चारों तरफ बीजेपी को ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है और ये चुनाव नरेंद्र मोदी या भूपेंद्र पटेल नहीं बल्कि जनता लड़ रही है. उन्होंने कांग्रेस पर भी ख़ूब निशाना साधा और भ्रष्टाचार, भाई-भतीजाबाद और परिवारवाद जैसे मुद्दों पर पार्टी को जमकर कोसा.
मेहसाणा, गुजरात का एक पाटीदार डोमिनेटेड ज़िला है और इसलिए 2015 के पाटीदार आंदोलन का गढ़ रहा था. लेकिन दो साल बाद 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी यहाँ की 7 में से 5 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इस बार वहां क्या एक्वेशन बन रहे हैं और बीजेपी किस तरह इस इलाके को एक पॉलिटिकल लेबोरेट्री की तरह इस्तेमाल करती है? प्रधानमंत्री ने मेहसाणा में आज कांग्रेस को वंशवाद और परिवारवाद के मुद्दे पर भी घेरा. जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस के ऊपर परिवारवाद को आगे बढ़ाने के आरोप लगाए. लेकिन क्या बीजेपी ने इस चुनाव में अपने नेताओं के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं दिया है, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज सतहत्तरवां दिन है. सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरु हुई ये यात्रा अब तक तकरीबन 1700 किलोमीटर तय कर चुकी है. इस यात्रा को राहुल गांधी लीड कर रहे हैं और उनके प्रेजेंस से पार्टी को उम्मीद है कि राज्यों में कमज़ोर पड़ चुके, ज़ंग खाए कैडर और कार्यकर्ताओं के गिरते हुए कॉनफिडेंस को एक किस्म का रिवाइवल मिलेगा. हालांकि बीजेपी ने अपनी सियासी टिप्पणियों में इसे राहुल के री-लांच की कोशिश बताया. पर अगर पॉलिटिकल बयानबाज़ी से इतर इस यात्रा में राहुल की बॉडी लैंगवेज की बात करें, जिसे लेकर खूब चर्चा हो भी रही है... तो राहुल इस सफर में अपनी चाल के ज़रिए कुछ अग्रेशन ज़ाहिर करने की कोशिश करते हुए लगते हैं. सफेद टी-शर्ट, बादामी ट्राउज़र, स्पोर्ट शूज़ और बढ़ी हुई दाढ़ी में राहुल तेज़ कदम बढ़ाते हुए पालिटिक्स के एंग्री यंग मैन बनने की कोशिश में दिखाई देते हैं. सरकार के खिलाफ सात साल की एंटी-इंकंबेंसी, मंहगाई, बेरोज़गारी के मुद्दों पर आम जनता के असंतोष की एक तस्वीर बनाने की कोशिश में राहुल जिस तरह साथ आए लोगों का हाथ मज़बूती और उतनी ही सहजता से थामकर आगे बढ़ते हैं, वो उन तस्वीरों से अलग लगती है जिसमें किसी पार्टी का एक नेता जब चलता है तो बाकियों को पीछे कर दिया जाता है. तो क्या ये वाकई राहुल का कम बैक है और नज़दीक से इस यात्रा को कवर करने वाले इस सफर के दौरान राहुल में क्या किसी तरह के बदलाव और राजनीतिक समझ की मच्योरिटी को देख रहे हैं? साथ ही जनता में उनके परसेप्शन को लेकर क्या किसी तरह के बदलाव को आप महसूस कर रही हैं जो चुनाव में कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








