
'पागलपन से भरा एक विनाशकारी फैसला', टैक्स और खर्च बिल पर ट्रंप को मस्क ने फिर घेरा
AajTak
मस्क ने कहा, 'यह बिल भविष्य के उद्योगों को नुकसान पहुंचाकर पुराने उद्योगों को रियायतें देता है.' यह प्रस्ताव 940 पन्नों का है, जिसे सीनेट में रिपब्लिकन सांसद तेजी से ट्रंप की 4 जुलाई की समयसीमा के तहत पारित करवाने में लगे हैं. यह बिल मेडिकेड और फूड स्टैम्प जैसे कार्यक्रमों में भारी खर्च कटौती को टैक्स छूट, रक्षा और डिपोर्टेशन के लिए बढ़े हुए फंड के साथ जोड़ता है.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार, टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलॉन मस्क ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स और खर्च संबंधी बिल के ताजा सीनेट ड्राफ्ट की कड़ी आलोचना की. उन्होंने तंज में इस बिल को 'बिग ब्यूटीफुल बिल' करार दिया.
मस्क ने इसे 'पूरी तरह से पागलपन भरा और विनाशकारी' बताते हुए चेतावनी दी कि यह अमेरिका को 'गंभीर रणनीतिक नुकसान' पहुंचाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यह सीनेट ड्राफ्ट अमेरिका में लाखों नौकरियां खत्म कर देगा और हमारे देश को भारी रणनीतिक नुकसान पहुंचाएगा.'
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड जूनियर, इवांका या एरिक... 2028 में ट्रंप फैमिली से कौन होगा अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस में आगे?
मेडिकेड और फूड स्टैम्प में भारी खर्च कटौती वाला बिल
मस्क ने कहा, 'यह बिल भविष्य के उद्योगों को नुकसान पहुंचाकर पुराने उद्योगों को रियायतें देता है.' यह प्रस्ताव 940 पन्नों का है, जिसे सीनेट में रिपब्लिकन सांसद तेजी से ट्रंप की 4 जुलाई की समयसीमा के तहत पारित करवाने में लगे हैं. यह बिल मेडिकेड और फूड स्टैम्प जैसे कार्यक्रमों में भारी खर्च कटौती को टैक्स छूट, रक्षा और डिपोर्टेशन के लिए बढ़े हुए फंड के साथ जोड़ता है.
4 जुलाई से पहले पास कराएं बिल

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









