
पाकिस्तान: PM इमरान खान का हटना तय! नवाज शरीफ की पार्टी ने जारी किया कैंडिडेट का नाम
AajTak
Pakistan Political Crisis: इमरान खान को प्रधानमंत्री के पद से हटाने के लिए पाकिस्तान के सभी विपक्षी दल एक हो गए हैं. माना जा रहा है कि इमरान को पाकिस्तान की आर्मी से भी अब समर्थन नहीं मिल रहा है. सेना ने उन्हें खुद ही इस्तीफा देने की सलाह दी है.
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान (Pakistan) में जारी सियासी उठापटक के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है. राजनीतिक अटकलों के बीच पाक के पूर्व PM नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (Pakistan Muslim League-Nawaz) ने नए पीएम उम्मीदवार का नाम जारी कर दिया है.
नवाज शरीफ की बेटी और PML-N की उपाध्यक्ष मरियम नवाज (Maryam Nawaz) ने बताया कि पार्टी ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को पीएम पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने इमरान खान के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के सफल होने की उम्मीद जताई है.
इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad High Court) के बाहर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां बैठकर तय करेंगी कि पीएम पद का नया उम्मीदवार किसे बनाया जाए, लेकिन पार्टी (PML-N) की तरफ से शहबाज शरीफ को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है.
इमरान खान का खेल खत्म हुआ: मरियम
मरियम नवाज ने आगे कहा कि इमरान अविश्वास प्रस्ताव के डर से नेशनल असेंबली के सत्र में देरी करना चाहते थे. ये साफ तौर पर संविधान की अवहेलना और अनुच्छेद 6 का उल्लंघ था. उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर हमने अदालत का रुख करने का फैसला किया था. उन्होंने इमरान खान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उनका खेल खत्म हो गया है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) टूट चुकी है. इमरान जानते हैं कि उनके बचाव में अब कोई आगे नहीं आएगा.
खुद की साजिशों का शिकार हुए इमरान

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









