
पाकिस्तान से नाराज हुआ दोस्त चीन, मजबूरी में इमरान खान उठाएंगे ये कदम
AajTak
हाल ही में खबर आई थी कि पाकिस्तान में सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर) योजनाओं की धीमी गति के चलते चीनी कंपनियां काफी हताश हो चुकी हैं और पिछले तीन सालों में हुई प्रगति को लेकर चीन ने गहरा असंतोष जाहिर किया था. अब चीनी कंपनियों की चिंताओं को दूर करने के लिए पाकिस्तानी सरकार अगले कुछ दिनों में 1.4 बिलियन डॉलर्स का आंशिक भुगतान करने की कोशिश कर रही है.
हाल ही में खबर आई थी कि पाकिस्तान में सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर) योजनाओं की धीमी गति के चलते चीनी कंपनियां काफी हताश हो चुकी हैं और पिछले तीन सालों में हुई प्रगति को लेकर चीन ने गहरा असंतोष जाहिर किया था. अब चीनी कंपनियों की चिंताओं को दूर करने के लिए पाकिस्तानी सरकार अगले कुछ दिनों में 1.4 अरब डॉलर्स का आंशिक भुगतान करने की कोशिश कर रही है. पाकिस्तान की सरकार खासतौर पर स्वतंत्र बिजली उत्पादकों और अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं चीनी कंपनियों की आशंकाओं को दूर करने के लिए ऐसा कर रही है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.









