
पाकिस्तान: शिव मंदिर से पूजा करने से रोका, सिक्योरिटी स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में स्थित शिव मंदिर में पूजा करने से रोकने पर दो हिंदुओं ने मंदिर के सिक्योरिटी स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
पाकिस्तान में मंदिरों में पूजा करने से रोकने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. पाकिस्तान में शिव मंदिर में पूजा करने से रोकने पर दो हिंदुओं ने वहां के सिक्योरिटी स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. मामला उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत का है. घटना शनिवार की है. खैबर पख्तूनख्वाह स्थित शिव मंदिर में दो हिंदू पूजा करने गए थे, लेकिन वहां के सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें पूजा करने से रोक दिया. जिसके बाद शामलाल और सजीनलाल नाम के दो लोगों ने मंदिर के सिक्योरिटी स्टाफ के खिलाफ पूजा करने से रोकने की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है मंदिर में पूजा करने से रोकना कानून के खिलाफ है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










