
पाकिस्तान: शहबाज सरकार की बड़ी मुश्किलें, TTP में शामिल हुआ प्रतिबंधित बलूच संगठन
AajTak
टीटीपी में शामिल हुए संगठन को खुरासानी ने बलूच मुक्ति और अलगाववादी समूहों के बीच सबसे प्रभावशाली बताया है. इससे पहले जून में भी टीटीपी की ओर से दावा किया गया था कि असलम बलूच के नेतृत्व में समूह उनके साथ शामिल हो गया है.
पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. आतंकवादी संगठन तहरीक -ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने शुक्रवार को दावा किया कि बलूचिस्तान के एक प्रतिबंधित संगठन ने उनके साथ हाथ मिला लिया है. संगठन के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने एक बयान में कहा कि बलूचिस्तान के मकरान जिले के अलगाववादी नेता मजार बलूच के नेतृत्व वाला टीटीपी में शामिल हो गया है.
टीटीपी में शामिल हुए संगठन को खुरासानी ने बलूच मुक्ति और अलगाववादी समूहों के बीच सबसे प्रभावशाली बताया है. इससे पहले जून में भी टीटीपी की ओर से दावा किया गया था कि असलम बलूच के नेतृत्व में समूह उनके साथ शामिल हो गया है. हालांकि इसके बारे में आतंकी संगठन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई.
पाकिस्तान में शरिया के शासन की मांग करने वाले टीटीपी में शामिल होने वाले प्रतिबंधित समूहों की संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है. जुलाई, 2020 में अफगान तालिबान की मदद से विद्रोहियों द्वारा एक सुलह प्रक्रिया शुरू की गई थी.
2007 में हुई थी टीटीपी की स्थापना
पाकिस्तान के टीटीपी की स्थापना 2007 में हुई थी, तब से कई छोटे-छोटे आतंकी संगठन, जिनमें घातक जमातुल अहरार भी शामिल हैं, इसमें शामिल हुए. ये सभी संगठन सुरक्षा बलों के द्वारा कई अभियानों से बचे रहे और बाद में मजबूत हो गए. अफगान तालिबान ने तो अपने देश में सत्ता भी हासिल कर ली है और वहां शरिया का शासन लागू कर दिया है.
पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के जरिए शुरू की थी बातचीत

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









