
पाकिस्तान: शहबाज कैबिनेट से 'दरकिनार' बिलावल भुट्टो लंदन रवाना, नवाज शरीफ से मिलेंगे
AajTak
पाकिस्तान में नई सरकार का गठन हो चुका है. नए मंत्रियों ने शपथ भी ले ली है. लेकिन बिलावल भुट्टो की भूमिका को लेकर सस्पेंस कायम है. अब इस सस्पेंस के बीच बिलावल लंदन में नवाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं.
पाकिस्तान में नई सरकार का गठन हो चुका है. 34 मंत्रियों ने शपथ भी ले ली है. ऐसे में जमीन पर अब सबकुछ सामान्य दिखाई पड़ रहा है. लेकिन अभी तक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी को कोई भी मंत्रालय नहीं दिया गया है. उनकी गैरमौजूदगी ने सियासी गलियारों में अटकलों के बाजार को गर्म कर दिया है. इस बीच बिलावल भुट्टो लंदन के लिए रवाना हो गए हैं. वे वहां पर PML-N प्रमुख नवाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं.
अभी तक इस मुलाकात का कोई खास उदेश्य तो सामने नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर वे विस्तार से चर्चा कर सकते हैं. इस बारे में पीपीपी महासचिव फरहातुल्लाह बाबर बताते हैं कि वे नवाज शरीफ से एक शिष्टाचार भेंट करने जा रहे हैं. वे वहां जाकर उन्हें नई सरकार के गठन पर बधाई देंगे. उनकी माने तो मुलाकात के दौरान वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर भी बात संभव है.
ये मुलाकात ऐसे समय में होने जा रही है जब बिलावल भुट्टो को मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं दी गई है. उन्हें क्यों दरकिनार किया गया है, इसकी कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. लेकिन ऐसी खबरें हैं कि बिलावल खुद अभी इस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होना चाहते हैं. उन्हें इस गठबंधन वाली सरकार को लेकर अभी कुछ संशय है, जिसे दूर करने के बाद ही वे किसी फैसले पर पहुंचना चाहते हैं.
वैसे संशय तो सरकार बनने से पहले भी दिख रहा था क्योंकि बिलावल की पार्टी पहले पीएम शहबाज शरीफ की सरकार में शामिल होने को तैयार नहीं थी. इसी वजह से शपथ समारोह में लगातार देरी हो रही थी. लेकिन फिर शहबाज शरीफ के कहने पर PPP भी इस सरकार में शामिल हुई और बिलावल के पद को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया. कहा गया कि नई सरकार में उन्हें विदेश मंत्री का पद दिया जा सकता है. लेकिन अभी के लिए वे इस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए हैं.
जानकार तो ये भी मानते हैं कि बिलावल भुट्टो की कुछ मांगों पर अभी तक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गौर नहीं किया है. उन मांगों में सबसे प्रमुख तो आामी नेशनल पार्टी, बलूचिस्तान नेशनल पार्टी- मेनगल को मंत्रिमंडल में शामिल करना है. लेकिन क्योंकि ऐसा नहीं किया गया है, ऐसे में नवाज शरीफ से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को उठाया जा सकता है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.




