
पाकिस्तान: वहशीपन की इंतहा, बीवी को मारकर कड़ाही में शव उबालने लगा पति, सामने मौजूद थे 6 बच्चे
AajTak
Pakistan news: पाकिस्तान के कराची में एक शख्स ने एक ऐसे हत्याकांड को अंजाम दिया है. जिसे सुनकर ही दिल दहल जाए. इस शख्स ने अपनी बीवी को मारकर उसके शव को कडाही में उबालने लगा.
पाकिस्तान के सिंध प्रांत से क्रूरता की हदें पार कर देने वाली एक खबर आई है. यहां पर एक शख्स ने पहले तकिये से मुंह दबाकर अपनी बीवी को मार डाला फिर अपने 6 बच्चों के सामने बीवी के शव को कड़ाही में डालकर उबाल दिया. इस वहशी करतूत की कहानी जिसने भी सुनी वो हतप्रभ रह गया है.
बुधवार को सिंध पुलिस ने नरगिस नाम की महिला का शव एक बड़ी से कड़ाही में पाया. ये शव एक निजी स्कूल के रसोई घर में पड़ा हुआ था. जिओ न्यूज के अनुसार घटना कराची के गुलशन-ए-इकबाल एरिया की है.
पुलिस के अनुसार महिला का शौहर आशिक बाजौर एजेंसी का रहने वाला था और स्कूल में चौकीदार के रूप में काम करता था और स्कूल में ही सर्वेंट क्वाटर में रहता था. ये स्कूल पिछले 9 महीने से बंद था.
पुलिस ने कहा कि पीड़िता की 15 साल की बेटी ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी. तबतक आशिक नाम का ये हैवान अपने तीन बच्चों के साथ भाग चुका था. एजेंसी के अनुसार एसएसपी अब्दुर रहीम शेराजी ने कहा कि पुलिस ने बाकी तीन बच्चों को अपने पास सुरक्षित रखा है. इस घटना को देखकर बच्चे बेहद खौफजदा हैं.
SSP ने कहा कि पुलिस मृतक को मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर ले गई है. पुलिस ने कहा है कि प्राथमिक जांच और बच्चों के बयान से पता चला है कि इस हत्यारे ने तकिये से अपनी पत्नी का मुंह दबाकर पहले उसे मार डाला. इसके बाद बच्चों के सामने ही महिला का शब एक बड़े से कड़ाही में डाला और उसे उबालना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला की एक टांग शरीर से अलग हो गई. इस शख्स ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी अबतक सामने नहीं आ पाई है.
हालांकि, यह अनुमान लगाया गया था कि पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंधों में शामिल होने के लिए मजबूर किया था लेकिन पत्नी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसके शौहर ने ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








