
पाकिस्तान में शख्स ने पत्नी और 7 बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला, 8 महीने से 10 साल के बीच के थे सारे बच्चे
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी पत्नी और 7 नाबालिग बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया का आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी का कहना है कि वह अपने बच्चों को खाना नहीं खिला सकता था, इसी वजह से उसने उनकी हत्या कर दी.
पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भयानक गरीबी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 7 नाबालिग बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने दुख जताया है और पुलिस महानिरीक्षक से मामले की रिपोर्ट मांगी है.
'बच्चों को खाना नहीं खिला सकता'
पुलिस ने कहना है कि आरोपी आर्थिक मुद्दों को लेकर मानसिक रूप से परेशान था और वह अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता रहता था. आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने कहा कि संदिग्ध ने अपना अपराध कबूल करते हुए दावा किया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह अपने बच्चों को खाना नहीं खिला सकता था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सज्जाद खोखर के रूप में हुई है जो पेशे से मजदूर है. सज्जाद मुजफ्फरगढ़ जिले के अलीपुर में अपनी 42 वर्षीय पत्नी कौसर और सात नाबालिग बच्चों के साथ रहता था. जिनकी उसने कथित तौर पर कुल्हाडी से काट कर हत्या कर दी. मारे गए नाबालिग बच्चों में 4 लड़कियां और 3 लड़के थे, जिसमें सबसे बड़े बच्चे की उम्र सिर्फ 10 साल थी और सबसे छोटे बच्चे की उम्र महज 8 महीने थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









