
पाकिस्तान में 'बोल' न्यूज चैनल को बंद कराया गया, इमरान खान बोले- हमारी कवरेज करने वालों...
AajTak
पाकिस्तान में मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था पेमरा ने गृह मंत्रालय से सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिलने का हवाला देकर कराची के दो टीवी चैनलों बोल न्यूज और बोल इंटरटेनमेंट का प्रसारण बंद करने का फैसला किया. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि यह फैसला उनकी पार्टी की कवरेज करने वाले मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की सरकार की नीति का हिस्सा है.
पाकिस्तान में मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था (PEMRA) ने सोमवार को कराची के दो टीवी चैनलों बोल न्यूज और बोल इंटरटेनमेंट का प्रसारण बंद करने का फैसला किया.
पेमरा ने इस कदम की वजह गृह मंत्रालय से सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिलना बताया है. पेमरा ने अपनी बैठक में फैसला लिया कि गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी मिलने तक चैनलों को संचालन की मंजूरी नहीं दी जा सकती.
पेमरा की ओर से जारी बयान में कहा गया, पेमरा ने गृह मंत्रालय के सभी रिकॉर्ड, अदालती आदेश और नोटिस की समीक्षा की और तत्काल प्रभाव से बोल न्यूज और बोल इंटरटेनमेंट चैनल का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया.
यह भी संज्ञान में लाया गया कि बोल इंटरटेनमेंट का लाइसेंस दिसंबर 2021 में एक्सपायर हो गया था लेकिन कंपनी ने लाइसेंस के रिन्यू के लिए पेमरा से संपर्क नहीं किया.
हालांकि, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस फैसले को उनकी पार्टी को लेकर सहानुभूति रखने वाली मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की मौजूदा सरकार की नीति का हिस्सा बताया है.
इमरान खान ने ट्वीट कर कहा, आज पाकिस्तान में हम जिस फासीवाद और सेंसरशिप को देख रहे हैं, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









