
पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया बस पर हमला... 4 की मौत, 32 घायल
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक यात्री बस पर बम से हमला कर दिया, इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. तुर्बत शहर के न्यू बहमन इलाके में ये विस्फोट तब हुआ जब कराची से तुर्बत जा रही बस के पास एक आईईडी विस्फोट हुआ.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक यात्री बस पर बम से हमला कर दिया, इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. तुर्बत शहर के न्यू बहमन इलाके में ये विस्फोट तब हुआ जब कराची से तुर्बत जा रही बस के पास एक आईईडी विस्फोट हुआ.
पीटीआई के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 शवों और 32 घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, उन्होंने कहा कि विस्फोट की जांच की जा रही है, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी एसएसपी जोहैब मोहसिन अपने परिवार के साथ इस बस में थे और हो सकता है कि वे ही निशाना बने हों. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनका परिवार बस में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.
बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की है, उन्होंने कहा कि जो लोग निर्दोष लोगों को निशाना बनाते हैं, वे इंसान कहलाने के लायक नहीं हैं. इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी नामक एक अलगाववादी समूह ने ली है, लेकिन हताहतों की संख्या अधिक बताई है.
बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत भी है. ये देश के जातीय बलूच अल्पसंख्यकों का केंद्र भी है, जिनके सदस्यों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा भेदभाव का सामना करना पड़ता है. बलूचिस्तान लंबे समय से चल रहे उग्रवाद का केंद्र है, जहां कई अलगाववादी समूह हमले करते रहते हैं, जिनमें से ज़्यादातर हमले स्वतंत्रता को लेकर सुरक्षा बलों पर किए गए हैं, यहां से अन्य उग्रवादी समूह भी सक्रिय हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









