
पाकिस्तान में बढ़ी हिन्दुओं और क्रिश्चयन की आबादी, घट गए मुसलमान, जनगणना का नया डाटा जारी
AajTak
पिछले साल की जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 2017 में 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई. अब यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय बन गया है.
पाकिस्तान में हिंदू और सिख जैसे अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है. लेकिन जनगणना के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं की आबादी में मामूली बढ़ोतरी हुई है लेकिन पाकिस्तान की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी कम हुई है. वहीं मुस्लिमों की जनसंख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है.
पिछले साल की जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 2017 में 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई. अब यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय बन गया है.
पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 24,04,58,089
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स (PBS) ने गुरुवार को 7वीं जनसंख्या और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए. 2023 में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 24,04,58,089 थी.
आंकड़े बताते हैं कि कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 2017 में 96.47 प्रतिशत से थोड़ी कम होकर 2023 में 96.35 प्रतिशत हो गई है. वहीं सभी प्रमुख धार्मिक अल्पसंख्यकों की आबादी पिछले छह वर्षों में बढ़ी है. हालांकि, कुल जनसंख्या के प्रतिशत में उनकी हिस्सेदारी एक मिश्रित तस्वीर पेश करती है.
बढ़े हिंदू, घटे अहमदिया मुस्लिम

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









