
पाकिस्तान में बड़ा एंटी टेरर ऑपरेशन, मारे गए 30 आतंकवादी, सेना बोली- 'जहन्नुम' में भेजे गए
AajTak
पाकिस्तान की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान लक्की मारवत, करक और खैबर जिलों में तीन अलग-अलग ऑपरेशन को अंजाम दिया गया जिसमें कुल 30 आतंकवादी मारे गए.
पाकिस्तान की सेना ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में 30 आतंकवादी मारे गए हैं. सेना द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान पाकिस्तान के लक्की मारवात, करक और खैबर जिलों में चलाया गया. सेना ने एक बयान में कहा कि लक्की मारवत जिले में 18 आतंकवादियों को 'जहन्नुम में भेज दिया', जबकि करक में आठ आतंकवादी मारे गए. सेना ने कहा कि लक्की मारवत मुठभेड़ में छह आतंकवादी घायल हुए हैं.
पाकिस्तान में पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि घटना स्थल से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया गया है. इससे पहले 17 जनवरी को खैबर जिले के तिराह इलाके में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन में पांच आतंकवादी मारे गए थे. वही खैबर जिले के बाग इलाके में एक अन्य मुठभेड़ में, सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें सरगना अजीज उर रहमान उर्फ कारी इस्माइल और मुखलिस शामिल थे. वहीं सेना द्वारा चलाए गए, इस अभियान में दो आतंकवादी घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में ISI एजेंट भेजने लगा है पाकिस्तान! अलर्ट हो गया भारत, कहा- बढ़ा दी है निगरानी
आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करना है
पाकिस्ता के राष्ट्रपति जरदारी ने 30 आतंकवादियों के मारे जाने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने भी सुरक्षा बलों की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान सभी प्रकार के आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी और ईरानी नागरिकों को समुद्री डाकुओं से बचाया... नौसेना पदक से सम्मानित होंगे लेफ्टिनेंट कमांडर सौरभ मलिक
टीटीपी के खिलाफ सेना अभियान चला रही है

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









