
पाकिस्तान में फिर जाफर एक्सप्रेस पर हमला, ब्लास्ट में पटरी से उतरीं 4 बोगियां, 7 यात्री घायल
AajTak
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले के सुल्तान कोट क्षेत्र में रावलपिंडी से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाते हुए बम विस्फोट हुआ, जिससे ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए.
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर से हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि विस्फोट में ट्रेन के 5 बोगियों को नुकसान हुआ है और 4 बोगियां पटरी से उतर गई हैं. इस हमले में 7 यात्रियों के भी घायल होने की खबर सामने आ रही है.
पुलिस ने बताया कि शिकारपुर के गांव सुल्तान कोट के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की जानकारी मिली है. इस दौरान रावलपिंडी से क्वेटा जा रही जफर एक्सप्रेस गुजर रही थी, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन की 4 बोगी पटरी से उतर गईं. विस्फोट में 7 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है.
पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि सुक्कुर से बचाव दल भेजे गए हैं और ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हो गया है. ये अनुमान है कि ट्रैक को बहाल करने में कई घंटे लग सकते हैं.
रेलवे अधिकारियों ने ये भी कहा कि विस्फोट के बाद ट्रेन की गति रुक गई और पूरे क्षेत्र में ट्रेन संचालन निलंबित कर दिया गया. यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा.
2025 में तीसरा बड़ा हमला
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लड़ाके जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर हमला कर चुके हैं. हालांकि, अभी इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. ये 2025 में जाफर एक्सप्रेस पर तीसरा बड़ा हमला है जो बलूचिस्तान और सिंध में पाकिस्तानी सेना की बढ़ती चुनौतियों को दिखाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









