
पाकिस्तान में पोलियो ड्रॉप पिलाना भी खतरे से खाली नहीं, खैबर पख्तूनख्वा में 4 हेल्थ वर्कर्स को किडनैप कर ले गए आतंकी
AajTak
पाकिस्तान में पोलियो ड्रॉप खतरे से खाली नहीं रह गया है. वहां लगातार पोलियो वैक्सीनेशन टीम के साथ हमले और अपहरण की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. मंगलवार को खैर पख्तूनख्वा में एंटी पोलियो टीम के चार सदस्यों का अपहरण कर लिया गया है. पुलिस ने नाकेबंदी तेज कर दी है और पोलियो टीम की तलाश की जा रही है. हालांकि, अभी तक सिर्फ दो सदस्यों की रिहाई हो पाई है.
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. वहां एंटी पोलियो वैक्सीनेशन की पूरी टीम का अपहरण कर लिया गया है. इस टीम में महिला समेत चार लोग थे. हालांकि, बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दो लोगों को रिहा कर दिया गया है. अन्य दो के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. पाकिस्तान में पोलियो टीमों पर लगातार हमले होने की खबरें आती रहती हैं.
मामला पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का है. जिला पुलिस अधिकारी (DPO) इफ्तिखार अली के अनुसार, यह घटना टैंक जिले के कारी उमर खान गांव में हुई. दरअसल, जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच ओरल वैक्सीनेशन ड्राइव चल रहा है. इस दौरान मंगलवार को अपहरणकर्ताओं ने एंटी पोलियो टीम की एक महिला वर्कर समेत चार सदस्यों का अपहरण कर लिया. कहा जा रहा है कि ये अपहरणकर्ता किसी गांव के रहने वाले आतंकी थे.
'पुलिस ने नाकेबंदी की तो दो लोगों को छोड़ा'
DPO ने कहा, अपहरणकर्ता आतंकियों ने चालक समेत टीम का किडनैप किया और सरकारी वाहन को भी अपने साथ ले गए हैं. उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं की तलाश तेज की और नाकेबंदी लगाई तो महिला और चालक को रिहा कर दिया गया है.
'चंगुल में फंसे हैं पोलियो टीम के दो सदस्य'
उन्होंने बताया कि टीम के अन्य दो पुरुष अभी भी अपहरणकर्ताओं के चंगुल में फंसे हैं. उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस टीमें टीम की बरामदगी के लिए जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











