
पाकिस्तान में तेल संकट... PM शहबाज शरीफ ने स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम
AajTak
मिडिल ईस्ट जंग और होर्मुज संकट से पाकिस्तान में फ्यूल संकट गहरा गया है. PM शहबाज शरीफ ने तेल बचाने के लिए स्कूलों-कॉलेजों और दफ्तरों से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव का असर अब पाकिस्तान पर भी साफ तौर से दिखने लगा है. तेल की कीमतें 100 डॉलर पार होते ही देश में फ्यूल संकट गहराने लगा क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की तरफ से पाबंदी लंगाए जाने के बाद पाकिस्तान को तेल की सप्लाई नहीं हो पा रही है. ऐसे में केंद्र सरकार ने कुछ बड़े निर्देश दिए हैं और जमीन पर सख्ती लागू करने के लिए कहा गया है.
मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के लिए सख्त निर्देशों का ऐलान किया है.
नए नियमों का मकसद पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना और ऊर्जा संकट से निपटना है.
यह भी पढ़ें: ईरान वॉर से पैनिक मोड में पाकिस्तान... स्कूल-कॉलेज बंद, दफ्तर WFH पर, अफसरों-नेताओं की सैलरी में कटौती, 13 Points
सरकार के नए नियमों के तहत पाकिस्तान में स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे. इसके अलावा हायर एजुकेशन से जुड़ी क्लासेज को ऑनलाइन मोड में चलाने का फैसला लिया गया है, जिससे छात्रों और स्टाफ की आवाजाही कम हो और फ्यूल की बचत की जा सके. इसके साथ ही, इफ्तार पार्टियों पर भी रोक लगाई गई है.
सरकार ने यह भी तय किया है कि बैंकों को छोड़कर बाकी सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन ही खुलेंगे. इसके साथ ही, सरकारी विभागों में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया गया है. सरकार का कहना है कि इससे ट्रांसपोर्ट में लगने वाले फ्यूल की खपत कम होगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









