
पाकिस्तान में जापानी नागरिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला, ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड की मौत, आतंकी भी ढेर
AajTak
पाकिस्तान के कराची में विदेशी नागरिकों के वाहन पर आत्मघाती हमला हुआ है. साथ ही फायरिंग भी की गई. इस हमले में वाहन के ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है. वाहन में सवार जापान के पांच नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को भी मार गिराया गया है.
पाकिस्तान के कराची शहर में विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर हमला किया गया. विदेशी नागरिकों के वाहन पर आत्मघाती हमला किया गया है. इस वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच जापानी नागरिक भी थे.
यह हमला कराची के मानसेहरा कॉलोनी में हुआ है. इस हमले में पांचों जापानी नागरिक बाल-बाल बच गए हैं. लेकिन वाहन के ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है. इस हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया है.
पुलिस का कहना है कि ये हमला जापानी नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया. लेकिन इस हमले में विदेशी नागरिकों को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची. उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आत्मघाती हमले की पुष्टि की है.
पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर भी हुए हैं हमले
पाकिस्तान में बीते कुछ सालों से चीनी नागरिकों को भी इसी तरह निशाना बनाकर उन पर हमले किए जा रहे हैं. हाल ही में चीन के पांच इंजीनियर्स की पाकिस्तान में आतंकी हमले में मौत हो गई थी.
पिछले कई सालों से बलोच आतंकी चीनी नागरिकों को निशाना बनाते रहे हैं. अप्रैल 2022 में कराची के कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के एक बस पर आतंकी हमला किया गया था, जिसमें तीन चीनी शिक्षकों और उनके स्थानीय ड्राइवर की मौत हो गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी भी बीएलए ने ली थी. अगस्त 2021 में भी ग्वादर में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









