
पाकिस्तान में गिराई गई अहमदी मस्जिद, अहमदियों को अपने मजहब का हिस्सा क्यों नहीं मानते मुसलमान
AajTak
पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों के उत्पीड़न का ये सबसे ताजा मामला है. इससे पहले साल 2024 के दौरान सिर्फ पंजाब प्रांत में ही अहमदियों के 20 से ज्यादा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गिराया जा चुका है.
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, खास तौर पर हिन्दू और सिखों पर अत्याचार की खबरों आए दिन आती रहती हैं. लेकिन पड़ोसी मुल्क में मुस्लिमों का भी एक तबका ऐसा है जिसके साथ लगातार वहां की सरकार जुल्म करती आई है. पंजाब प्रांत के दसका में प्रशासन ने अहमदिया मुस्लिमों की 70 साल पुरानी एक मस्जिद के ढहा दिया जिसका निर्माण देश के पहले विदेश मंत्री जफरुल्लाह खान ने कराया था. यह मस्जिद अहमदिया समुदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाती थी. नोटिस देने के दो दिन बाद बीते गुरुवार को इसे अवैध बताकर तोड़ दिया गया. प्रशासन का कहना है कि इस मस्जिद की वजह से सड़क पर करीब 13 फीट तक अतिक्रमण हो रखा था.
आजादी से पहले हुआ था निर्माण
इस मस्जिद का निर्माण अहमदिया समुदाय से आने वाले जफरुल्लाह खान ने कराया था, जो 1947 से 1954 तक पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री रहे. बंटवारे से पहले उन्होंने वकील के तौर पर अहमदिया मुस्लिमों के हक में आवाज उठाई. साथ ही कई ऐतिहासिक फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही. इस मस्जिद का निर्माण उन्होंने अपने पैतृक शहर दसका, सियालकोट में कराया था, जो 1947 में पाकिस्तान की आजादी से पहले से स्थापित थी.
अहमदिया समुदाय के लोग 15 जनवरी को नोटिस के तहत अतिक्रमण वाली 13 फीट की जगह को हटाने को तैयार थे, बावजूद इसके प्रशासन ने आनन-फनन में ढांचे को गिरा दिया. अब समुदाय के लोगों का कहना है कि गिराया गया ढांचा बंटवारे से पहले का बना था और पुलिस की मौजूदगी में उसे गिराया गया. उन्होंने बताया कि रात के वक्त मस्जिद और आस-पास के इलाके की बिजली काट दी गई और और ढांचे को गिराने का काम किया गया.
अहमदियों पर लगातार अत्यचार
'डॉन' के मुताबिक पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों के उत्पीड़न का ये सबसे ताजा मामला है. इससे पहले साल 2024 के दौरान सिर्फ पंजाब प्रांत में ही अहमदियों के 20 से ज्यादा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गिराया जा चुका है. समुदाय के लोगों ने निराशा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि सरकार चरमपंथी लोगों से हमारी हिफाजत करने की बजाय अहमदी मस्जिदों को तोड़ने में लगी है. जमात अहमदिया पाकिस्तान के प्रवक्ता आमिर महमूद ने सरकार पर अहमदिया प्रॉपर्टी को लगातार निशाना बनाने और उनकी शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की आजादी से पहले जफरुल्लाह खान के परिवार की ओर से बनवाई गई इस मस्जिद के मूल ढांचे में कोई बदलाव या विस्तार नहीं किया गया था, ऐसे में अतिक्रमण का कोई सवाल ही नहीं उठता.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









