
पाकिस्तान में कैसे होती है पढ़ाई? यहां जानें पड़ोसी देश का एजुकेशन सिस्टम
AajTak
पाकिस्तान में पढ़ाई छह स्तर में होती है. प्री स्कूल से पढ़ाई शुरू होकर टेरटिरी एजुकेशन तक जाती है. वहीं, भारत की पढ़ाई से पाकिस्तान की पढ़ाई थोड़ी अलग है. पाकिस्तान में इस बात पर जोर दिया जाता है कि लड़के और लड़कियों की क्लास अलग हों.
Pakistan Education System: भारत और पाकिस्तान देशों की सीमाएं भले ही अलग-अलग हैं, लेकिन पड़ोसी देश में क्या चल रहा है, यह जानने में सभी की उत्सुकता रहती है. शिक्षा, हर समाज की संजीवनी होती है. दोनों देशों में शिक्षा को लेकर अलग-अलग नीतियां हैं. भारत के एजुकेशन सिस्टम से आप वाकिफ होंगे तो आइए जानते हैं कि पाकिस्तान में किस तरह से पढ़ाई कराई जाती है.
पाकिस्तान में पढ़ाई करवाने का तरीका बेहद अलग है. पाकिस्तान में 6 स्तर के आधार पर पढ़ाई करवाई जाती है, जिसमें प्री-स्कूल, प्राइमरी, मिडिल, हाई, इंटरमीडिएट और यूनिवर्सिटी स्कूलिंग शामिल है. वहीं, भारतीय शिक्षा प्रणाली को प्री-प्राथमिक (नर्सरी और केंद्रीय विद्यालय), प्राथमिक (कक्षा 1 से 5 तक), माध्यमिक (कक्षा 6 से 10 तक) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 और 12), इसके बाद यूनिवर्सिटी में बांटा गया है.
प्री स्कूल- 3 से 5 चाल तक के बच्चेप्राइमरी पढ़ाई- क्लास एक से क्लास पांच तक की पढ़ाईमि़डिल एजुकेशन- ग्रेड 6 से कक्षा 8 तक की पढ़ाई सेकेंडरी एजुऐशन- ग्रेड 9 से 12 तक की पढ़ाईटेरटिरी एजुकेशन- 12वीं के बाद की पढ़ाई
पाकिस्तान में पढ़ाई प्री स्कूल से शुरू हो जाती है. हालांकि, प्री स्कूल में बेहद छोटे बच्चे जाते हैं. 3 साल की उम्र से प्री स्कूल में दाखिला करवा सकते हैं. 5 साल तक का होने में इसमें पढ़ाई होती है. इसके बाद बच्चा मिडिल एजुकेशन में आ जाता है. इसमें कक्षा एक में एडमिशन होता है. मिडिल स्कूल कक्षा पांच तक चलता है. इसमें उर्दू, इंग्लिश, गणित, आर्ट्स, साइंस, सोशल स्टडीज, इस्लामिक स्टडीज की पढ़ाई करवाई जाती है. वहीं पंजाबी, सिंधी, पश्तो की भी पढ़ाई करवाई जाती है.
टेरटिरी एजुकेशन
सेकेंडरी एजुऐशन में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई होती है. भारत की तरह ही पाकिस्तान में भी 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन होता है. यहां यूनिवर्सिटी की पढ़ाई को टेरटिरी एजुकेशन कहा जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











