
पाकिस्तान में इंटरनेट ब्रेकडाउन, सबमरीन केबल में खराबी से कम हुई नेट की स्पीड
AajTak
पाकिस्तान इन दिनों इंटरनेट ब्रेकडाउन की समस्या झेल रहा है. इंटरनेट की धीमी गति के लिए खराब सबमरीन केबल को जिम्मेदार बताया जा रहा है, और सरकार द्वारा लगाए गए फायरवॉल के दावे को खारिज कर दिया गया है, जिसको लेकर इमरान खान की पार्टी ने भी सवाल खड़े किए हैं.
पाकिस्तान इन दिनों इंटरनेट ब्रेकडाउन की समस्या से जूझ रहा है. दूरसंचार निगरानी संस्था के प्रमुख मेजर जनरल (रिटायर्ड) हफीजुर रहमान ने हाल ही में देश भर में इंटरनेट की धीमी गति के लिए सबमरीन केबल को जिम्मेदार ठहराया, और सरकार द्वारा लगाए गए फायरवॉल की वजह से इंटरनेट की स्पीड धीमी होने के दावों को खारिज कर दिया.
कई हफ्तों से आरोप लग रहे हैं कि सरकार द्वारा विपक्षी समूहों, खास तौर पर इमरान खान की पीटीआई पार्टी की आलोचना को रोकने के लिए लागू किए गए फायरवॉल की पजह से इंटरनेट की स्पीड धीमी हुई है. यह मुद्दा नेशनल असेंबली की आईटी पर स्थायी समिति की बैठक के दौरान उठाया गया, जहां रहमान को सांसदों की तरफ से इंटरनेट की स्पीड में उतार-चढ़ाव के बारे में जांच का सामना करना पड़ा.
वेब प्रबंधन सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा
रहमान ने कहा कि समस्या खराब सबमरीन केबल से जुड़ी थी, जिसकी मरम्मत 28 अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अपने वेब प्रबंधन सिस्टम को अपग्रेड कर रही है, फायरवॉल को लागू नहीं कर रही है, और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के अपग्रेड से इंटरनेट की गति धीमी नहीं होनी चाहिए.
300 मिलियन का हुआ नुकसान
संस्थान के प्रमुख ने यह भी कहा कि गड़बड़ी की वजह से देश की दूरसंचार क्षेत्र को 300 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है. पीटीआई प्रमुख गौहर अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिबंध के बारे में सवाल पूछा, लेकिन रहमान ने इस मामले पर कोई अन्य जानकारी नहीं दी. उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान में वीपीएन को ब्लॉक नहीं किया जा रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









