
पाकिस्तान: मदरसा ब्लास्ट में मारा गया 'Father of Taliban' का बेटा, जानें- कौन था JUI-S चीफ
AajTak
मौलाना अब्दुल हक हक्कानी द्वारा 1947 में स्थापित हक्कानिया मदरसा लंबे समय से जिहादियों को पैदा करने के लिए बदनाम रहा है. इसके पूर्व छात्रों में अफगान तालिबान के वर्तमान दूसरे नंबर के नेता सिराजुद्दीन हक्कानी और तालिबान के संस्थापक नेता मुल्ला उमर शामिल हैं.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के अकोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. इस धमाके में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-सामी (जेयूआई-एस) के प्रमुख मौलाना हामिद-उल-हक हक्कानी की मौत हो गई, जो दिवंगत मौलाना समी-उल-हक के बेटे हैं. मौलाना समी-उल-हक को "तालिबान का जनक" भी कहा जाता है. प्रांतीय सरकार ने एक आधिकारिक बयान में हमले की पुष्टि की है.
इस्लामिस्ट नेता पर टारगेट अटैक
ऐतिहासिक मदरसे के अंदर हुए आत्मघाती हमले में हामिद-उल-हक के बेटे की भी जान चली गई. खैबर पखतूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने एक बयान में मौतों की पुष्टि की. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पखतूनख्वा स्वास्थ्य विभाग ने पेशावर के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया.
मौलाना हामिद-उल-हक हक्कानी कौन थे?
मौलाना समी-उल-हक के बड़े बेटे हामिद-उल-हक एक राजनीतिज्ञ, इस्लामी विद्वान और 2002 से 2007 तक नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य थे. उन्होंने अपने पिता की हत्या के बाद जामिया दारुल उलूम हक्कानिया के कुलपति और जेयूआई-एस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया. 2023 में, उन्होंने धार्मिक कूटनीति के हिस्से के रूप में अफगानिस्तान में पाकिस्तानी धार्मिक विद्वानों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और तालिबान नेताओं से बातचीत की.
उन्होंने पहले दावा किया था कि उनके दौरे से इस्लामाबाद और काबुल के बीच अविश्वास को दूर करने में मदद मिली है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









