
पाकिस्तान, ब्रिटेन, UN... सबने की जांच, फिर भी 16 साल में क्यों नहीं सुलझी बेनजीर भुट्टो की हत्या की गुत्थी
AajTak
पाकिस्तान सरकार ने उस समय इस घटना को आतंकी हमला करार दिया था और यहां तक कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े दो लोगों के स्केच भी जारी कर दिए थे. साथ में आतंकियों की कथित टेलीफोन बातचीत भी जारी की गई थी.
27 दिसंबर 2007 को पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या कर दी गई थी. लेकिन 16 साल बाद आज भी भुट्टो की हत्या की पहेली सुलझी नहीं है.
पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 2007 में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह एक चुनावी रैली को संबोधित कर लौट रही थीं. लियाकत बाग के बाहर आत्मघाती हमले में उनकी हत्या की गई. हत्या के समय उनकी उम्र 54 साल थी और उस समय पाकिस्तान में सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का शासन था.
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बेनजीर की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 2008 से 2013 तक देश में सत्ता में रही. लेकिन फिर भी बेनजीर की हत्या में शामिल लोगों या संगठन का पता नहीं लगा पाई.
कई सवाल अब भी अनसुलझे
रिपोर्ट में कहा गया कि साल दर साल गुजरने के बाद बेनजीर की हत्या की गुत्थी सुलझी नहीं है. उनकी हत्या की साजिश को लेकर कई सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं मिल पाया है. सबसे बड़ी पहेली यही है कि चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बेनजीर भुट्टो के काफिले को जिस रूट से लौटना था, ऐन वक्त पर उस रूट में बदलाव क्यों किया गया? एक बड़ा सवाल ये भी कि आनन-फानन में घटनास्थल को क्यों धुलवा दिया? या फिर सबूतों को क्यों नष्ट किया गया.
पाकिस्तान सरकार ने उस समय इस घटना को आतंकी हमला करार दिया था. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े दो लोगों के स्केच जारी किए गए थे. साथ में आतंकियों की कथित टेलीफोन बातचीत भी जारी की गई थी.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










