
पाकिस्तान पर करारी चोट... तालिबान ने रालवपिंडी में नूर खान मिलिट्री बेस समेत कई ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
AajTak
अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में उसने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, क्वेटा की 12वीं कोर और अन्य सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिनसे भारी नुकसान हुआ. तालिबान के मुताबिक, पाकिस्तान ने पहले काबुल और बगराम एयरबेस को निशाना बनाया था.
अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं. मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से अफगान क्षेत्र में किए गए हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई.
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया.
पाकिस्तान ने काबुल और बगराम एयरबेस पर किया हमला
बयान में कहा गया है कि इन ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई हमले किए गए, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. मंत्रालय के मुताबिक, ये हमले उस कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने काबुल, बगराम एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों में बीती रात और आज हवाई हमले किए थे.
तालिबान ने अपने बयान में कहा है कि अगर पाकिस्तान की ओर से उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन या किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई दोबारा की गई, तो उस पर कड़ा और जवाबी एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
अफगान हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए पाकिस्तानी जेट

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











