
पाकिस्तान ने POK में उठाया यह कदम, हालात बिगड़ने की चेतावनी
AajTak
यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के चेयरमैन और मानवाधिकार कार्यकर्ता शौकत अली कश्मीरी ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने पीओके के विकास के लिए बजट में 2.5 अरब रुपये की कटौती की है.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के हालात और वहां लोगों की दयनीय स्थिति की जानकारी समय-समय पर सामने आती रही हैं. अब खबर मिली है कि पाकिस्तान सरकार ने पीओके के बजट में भारी कटौती की है.
यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के चेयरमैन और मानवाधिकार कार्यकर्ता शौकत अली कश्मीरी ने बताया है कि पाकिस्तान सरकार ने पीओके के विकास बजट में 2.5 अरब रुपये की कटौती की है. इसके साथ ही आम बजट में सात अरब रुपये की कटौती की गई है.
उन्होंने पीओके की इस स्थिति को चिंताजनक बताया है.
पीओके के निर्वासित नेता शौकत अली ने ट्वीट कर कहा, पाकिस्तान सरकार ने पीओके के विकास के लिए बजट में 2.5 अरब रुपये और आम बजट में सात अरब रुपये की कटौती की है.
उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, पहले सरकार ने 2021-2022 के लिए 49.9 अरब रुपये के कुल बजट पर सहमति जताई थी. ताजा अपडेट से पता चला है कि बजट में भारी कटौती की गई है.
पीओके सरकार ने पाकिस्तान सरकार को कोसते हुए कहा है कि उन्होंने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पैकेज फंड भी फ्रीज कर दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









