
पाकिस्तान ने पाली 'मुस्लिम लीडर' बनने की चाहत! पढ़ें- ईरान के साथ जंग कैसे बढ़ा सकती है शिया-सुन्नी संघर्ष
AajTak
ईरान और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है. पहले ईरान ने पाकिस्तान में और फिर पाकिस्तान ने ईरान में एयरस्ट्राइक की है. दोनों का दावा है कि आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हमला किया गया है. हालांकि, जानकार इसे शिया और सुन्नी मुस्लमानों के बीच नए संघर्ष से भी जोड़कर देख रहे हैं.
बलूचिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान का दावा है कि ईरान के हमले में दो बच्चियों की मौत हुई है. वहीं, जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान पर हवाई हमला किया, जिसमें 9 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है.
ईरान ने मंगलवार रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित जैश अल-अद्ल नाम के आतंकी संगठन के दो ठिकानों पर हवाई हमला किया था. ईरान ने दावा किया कि जैश अल-अद्ल नाम के आतंकियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में पनाह ली है और हमला उसके ही ठिकानों पर किया गया था.
इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान में आतंकी संगठनों पर हवाई हमला करने का दावा किया है. पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि ईरान में मौजूद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ठिकानों पर हमला किया गया है.
लेकिन क्या ईरान और पाकिस्तान की एक-दूसरे पर ये एयरस्ट्राइक सिर्फ आतंकी ठिकानों पर ही है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि ईरान ने पाकिस्तान में ऐसे समय पर हवाई हमला किया, जब हाल ही में उसने इराक और सीरिया में भी एयरस्ट्राइक की थी.
हालांकि, ईरान और पाकिस्तान के बीच इस तनाव को शिया और सुन्नी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ईरान एक शिया बहुल देश है. वहीं, ईरान ने जिस जैश अल-अद्ल नाम के आतंकी संगठन के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, वो सुन्नी समूह है.
ईरान और पाकिस्तान... दो पड़ोसी

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










