
पाकिस्तान ने दिखा दी दुश्मनी... UNSC में ईरान के खिलाफ की वोटिंग, रूस-चीन रहे गैरहाजिर
AajTak
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच UN सिक्योरिटी काउंसिल ने खाड़ी देशों पर ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों की निंदा करते हुए प्रस्ताव पास किया. 13 देशों ने समर्थन किया, जबकि चीन और रूस वोटिंग से दूर रहे.
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच UN सिक्योरिटी काउंसिल ने बुधवार को बहरीन की अगुवाई में एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें खाड़ी देशों पर ईरान के हालिया मिसाइल और ड्रोन हमलों की निंदा की गई. खाड़ी देशों में US के एसेट्स और बेस को निशाना बनाकर किए गए ये हमले, अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमलों के बदले में किए गए हैं, जो 28 फरवरी को शुरू हुए थे. ईरान पर हुए हमलों में सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी.
UN सिक्योरिटी काउंसिल के इस प्रस्ताव के पक्ष में 13 वोट पड़े और दो सदस्य देश अनुपस्थित रहे. किसी भी सदस्य देश ने इसके खिलाफ वोट नहीं किया.
पक्ष में वोट करने वाले देशों में पाकिस्तान भी एक सदस्य था. पाकिस्तन ने कहा कि वह 'इन हमलों से बचा हुआ नहीं है' और प्रस्ताव का समर्थन करता है. वोट नहीं करने वाले देशों में चीन और रूस शामिल है.
पेश किए गए प्रस्ताव में ईरान द्वारा बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन के खिलाफ किए गए 'गंभीर हमलों की कड़े शब्दों में निंदा' की गई है. इसके साथ ही, इस बात पर जोर दिया गया है कि 'ऐसे काम इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन हैं और इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा हैं.'
प्रस्ताव में संबंधित खाड़ी देशों के खिलाफ ईरान द्वारा किए गए सभी हमलों को तुरंत रोकने की मांग शामिल है. यह प्रस्ताव UN चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत मान्यता प्राप्त व्यक्तिगत और सामूहिक आत्मरक्षा के अधिकार पर ज़ोर देता है.
यह भी पढ़ें: मिशन ईरान या टारगेट चीन... ट्रंप के 'थ्री स्ट्राइक' का सच क्या? देखें 'कूटनीति'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









