
पाकिस्तान ने तीसरी बार किया LoC पर सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
24 अप्रैल को भी पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के LoC पर फायरिंग की की थी. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर अपनी कई चौकियों से गोलीबारी की थी.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में आंतकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव बढ़ा हुआ है. पाकिस्तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है और LoC पर फायरिंग की जा रही है. पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात भी गोलाबारी जारी रखी. 26-27 अप्रैल की रात पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी. भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया.
बिना उकसावे के फायरिंग कर रहा पाकिस्तान
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने 25-26 अप्रैल की रात अपनी कई चौकियों से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. यह घटना रातभर चली और पाकिस्तान की ओर से कई स्थानों पर गोलीबारी की गई. भारतीय सेना ने पाकिस्तान को प्रभावी ढंग से जवाब दिया है. अभी तक किसी भी पक्ष से हताहत होने की सूचना नहीं है.
24 अप्रैल की रात भी PAK ने की थी फायरिंग
इससे पहले 24 अप्रैल को भी पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के LoC पर फायरिंग की की थी. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर अपनी कई चौकियों से गोलीबारी की थी. पाकिस्तान की तरफ से लगातार छोटे हथियारों से गोलीबारी की घटनाओं की खबरें मिल रही हैं. फिलहाल, भारतीय सेना बॉर्डर पर अलर्ट है और PAK को मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
यह भी पढ़ें: LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











