
पाकिस्तान: डेरा इस्माइल खान जिले में आत्मघाती हमला, 2 सुरक्षकर्मियों की मौत
AajTak
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में एक आत्मघाती हमला होने की खबर है. जानकारी सामने आई है कि यह धमाका सुरक्षा बलों के एक काफिले के पास हुआ है. मामले के बाद इलाके में यातायात बाधित हो गया है.
पाकिस्तान (Pakistan) के डेरा इस्माइल खान (Dera Ismail Khan) जिले में सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमला हुआ है. इस हमले में 2 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा बलों के एक काफिले के पास विस्फोट की खबर मिली. विस्फोट हथला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है. कुछ लोग हताहत हुए हैं, यातायात सभी के लिए बंद कर दिया गया है.
इसके अलावा अफगानिस्तान में, दक्षिणी कंधार प्रांत की राजधानी में बैंक के बाहर भीड़ को निशाना बनाकर एक विस्फोट किया गया. संदेह जताया जा रहा है कि यह भी आत्मघाती हो सकता है.
चुनाव एक दिन पहले हुए थे विस्फोट
पाकिस्तान में इससे पहले पिछले दिनों देश में चुनावी माहौल के बीच धमाकों की खबरें आई थीं. पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने थे. उससे ठीक एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान में दो भीषण विस्फोट हुआ है, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 42 घायल हो गए.
पहला विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन में एक निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर हुआ था, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई जबकि 30 लोग घायल हो गए. इसके लगभग एक घंटे के अंदर ही दूसरा धमाका हुआ. यह दूसरा विस्फोट जमीयत-उलेमा-इस्लाम पाकिस्तान के दफ्तर के बाहर हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान गई और 12 घायल हुए. घटना के बाद एक अधिकारी ने बताया था कि इलाके में पार्क की गई मोटरसाइकिल में विस्फोटक रखा गया था. विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस, बमनिरोधक दस्त और अन्य एजेंसियों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया.
बलूचिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्लाह जेहरी ने बताया था कि असफंदयार खान ककार के चुनावी ऑफिस के बाहर विस्फोट हुआ.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









