
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, आर्मी कैंट इलाके में दो भीषण बम धमाके
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने दो कार बम (SVBIED) का इस्तेमाल किया, ताकि सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाया जा सके. इसके तुरंत बाद टारगेटेट हमला किया गया. आतंकियों ने इफ्तार के ठीक बाद बन्नू कैंट के सुरक्षा बैरियर पर हमला बोला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 5 से 6 आतंकी इस हमले में शामिल थे.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बन्नू कैंटोनमेंट के बाहरी इलाके में दो भीषण बम धमाके हुए. धमाकों के बाद इलाके में भारी गोलीबारी और सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इसे एक पूर्व नियोजित आतंकी हमला बताया जा रहा है.
जैश उल फुरसान, जो किसी समय पर पाक सेना गठबंधन का हिस्सा रहे HGB (हाफिज़ गुल बहादुर) का हिस्सा है और जिसने हाल ही में टीटीपी के साथ हाथ मिलाया है, इस हमले के पीछे बताया जा रहा है.
आतंकियों ने किया कार बम का इस्तेमाल
रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने दो कार बम (SVBIED) का इस्तेमाल किया, ताकि सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाया जा सके. इसके तुरंत बाद टारगेटेट हमला किया गया. आतंकियों ने इफ्तार के ठीक बाद बन्नू कैंट के सुरक्षा बैरियर पर हमला बोला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 5 से 6 आतंकी इस हमले में शामिल थे.
बलूचिस्तान में हुआ था सुसाइड अटैक
इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला सुसाइड बॉम्बर ने पैरामिलिट्री फ्रंटियर कोर (FC) के काफिले को निशाना बनाया था. इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









