
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 2 पुलिसकर्मियों की मौत
AajTak
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार रात हुए आत्मघाती विस्फोट में एक सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. एसएसपी मसूद बंगश ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पेशावर के चमकनी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में रिंग रोड पर मवेशी बाजार के पास पुलिस की मोबाइल वैन पर हमला किया.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल होने की खबर सामने आई है.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार रात हुए आत्मघाती विस्फोट में एक सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.
एसएसपी मसूद बंगश ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पेशावर के चमकनी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में रिंग रोड पर मवेशी बाजार के पास पुलिस की मोबाइल वैन पर हमला किया.
वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने हमले की निंदा की और घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी. इससे पहले दिन में ग्वादर में एक मस्जिद के पास हमलावरों द्वारा हथगोला फेंकने के बाद हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था.
पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में आतंकवादी हिंसा और सुरक्षा अभियान तेज हो गए, तथा नवंबर 2014 के बाद पहली बार आतंकवादी हमलों की संख्या 100 को पार कर गई.
आतंकवादियों द्वारा बढ़ते हमलों (विशेषकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में), को देखते हुए सुरक्षाबलों ने भी काउंटरटेररिज्म ऑपरेशन तेज कर दिए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









