
पाकिस्तान को दिवाली मुबारक... ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोग बोले- जब तक मारेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं
AajTak
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर हमला किया है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातर पोस्ट और कई मीम्स शेयर किए जा रहे हैं.
Social Media Memes After India Air Strike On Pakistan: कश्मीर में हुए पहलगाम हमले का भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है.भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में एयर स्ट्राइक करते हुए आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है.
इस ऑपरेशन को भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और भारतीय नौसेना तीनों ने मिलकर अंजाम दिया. इस स्ट्राइक के लिए एयर-टू-सरफेस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया और आतंकियों को ठिकानों को ध्वस्त किया गया है. हमले की खबर आते है सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एयर स्ट्राइक को लेकर भारतीय सेना का तारीफ की जा रही है. वहीं, कुछ लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है. नीचे सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट दिए गए हैं.
देर रात भारत ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक से किया हमला

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












